scorecardresearch
 

Karnataka: केजीएफ सुपरस्टार यश का पोस्टर ले जा रहे युवा आए करंट की चपेट में, 3 की मौत

केजीएफ एक्टर के जन्मदिन के अवसर पर ही गडग के युवा उनका बड़ा सा पोस्टर हाथों में लेकर जा रहे थे. इस दौरान ही जब उन्होंने पोस्टर को सीधा किया तो उसमें लगे लोहे के पाइप वहां से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गए.

Advertisement
X
Electric shock in karnataka
Electric shock in karnataka

कर्नाटक के गडग में एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां केजीएएफ सुपरस्टार यश का पोस्टर लेकर जा रहे युवा करंट की चपेट में आ गए. इनमें से 3 की मौत हो गई. दरअसल, आज एक्टर यश का 38वां जन्मदिन है. 

एक्टर के जन्मदिन के अवसर पर ही गडग के युवा उनका बड़ा सा पोस्टर हाथों में लेकर जा रहे थे. इस दौरान ही जब उन्होंने पोस्टर को सीधा किया तो उसमें लगे लोहे के पाइप वहां से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गए. तार के संपर्क में आते ही बैनर में करंट दौड़ गया और उसे पकड़कर ले जा रहे सभी लोग करंट की चपेट में आ गए. अचानक हुए इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

KGF चैप्टर 2 के बाद फेमस हुए थे यश

बता दें कि केजीएफ में रॉकी भाई का किरदार निभाने वाले यश इस फिल्म के बाद पूरे देश में फेमस हो गए थे. यश की फिल्म 'KGF चैप्टर 2' पिछले साल अप्रैल में आई थी और बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने वाली फिल्म के बाद यश काफी चर्चित रहे.

Advertisement

जन्मदिन पर करने वाले थे बड़ी अनाउंसमेंट!

पहले यह कहा जा रहा था कि आज (8 जनवरी) अपने जन्मदिन के मौके पर यश अपनी आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने पहले ही यह बात बता दी थी कि वह जन्मदिन पर फिल्म का अनाउंसमेंट नहीं करने जा रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement