scorecardresearch
 

ATM का शटर रोक निकाला कैश, ट्रांजेक्शन फेल बताकर किया क्लेम, युवक ने बैंक को 19 बार लगाया चूना

पश्चिम बंगाल में उत्तर प्रदेश के ऐसे शातिर को पकड़ा गया है, जो एटीएम का शटर रोककर कैश निकाल लेता था. इसके बाद बैंक में जाकर ट्रांजेक्शन फेल होने का क्लेम करके फिर पैसे ले लेता था. इस तरीके से उसने लाखों की चपत लगा दी. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

Advertisement
X
ATM फ्रॉड का आरोपी गिरफ्तार. (Video Grab)
ATM फ्रॉड का आरोपी गिरफ्तार. (Video Grab)

एटीएम फ्रॉड करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक युवक को पश्चिम बंगाल के हुगली में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि युवक ने शातिर तरीके से एटीएम के जरिए फ्रॉड कर बैंक को लाखों रुपये का चूना लगाया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया है. उसे हुगली के चुचुडा के एक को-ऑपरेटिव बैंक अधिकारियों ने एटीएम फ्रॉड के मामले में रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

बैंक अधिकारियों का कहना है कि यह युवक विभिन्न बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने जाता था. पैसे निकालते समय मशीन के शटर को हाथों से रोककर पूरा पैसा निकाल लेता था. इसके बाद दोबारा होम ब्रांच में जाकर असफल ट्रांजेक्शन बताकर निकाली गई रकम का क्लेम करके दोबारा पैसे खाते में ले लेता था.

ATM फ्रॉड का आरोपी गिरफ्तार. (Video Grab)
आरोपी से पूछताछ करती पुलिस.

इस बारे में चुचुड़ा के को-ऑपरेटिव बैंक के मैनेजर आलोक पाल ने बताया कि आरोपी युवक एटीएम से पैसे निकाल लेता था, इसके बाद बार-बार बैंक पोर्टल में सस्पेक्टेड ट्रांजेक्शन के रूप में दर्ज कराया जाता था. उसने लगभग 19 बार ऐसा किया और बैंक को लाखों रुपये की चपत लगाई.

Advertisement

मैनेजर ने बताया कि बैंक की ब्रांच खुलने के बाद अचानक उनकी नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उन्होंने देखा कि एटीएम से पैसे निकालते समय मशीन में जिस जगह से पैसे निकलते हैं, वहां हाथ रखकर एक युवक कुछ कर रहा है और वह अपने पीछे की तरफ घूम-घूमकर संदिग्ध हालत में कुछ देख रहा है. उसे देखकर कुछ संदेह हुआ.

आरोपी को सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो छूट गए उसके पसीने

इसके बाद को-ऑपरेटिव बैंक के मैनेजर आलोक पाल आनन-फानन में बैंक की सिक्योरिटी और अपने एक सहयोगी के साथ एटीएम की कियोस्क में पहुंचे. जब उस संदिग्ध युवक से पूछताछ करनी शुरू की, तो वह हड़बड़ा गया. उसने पैसे निकालने के दौरान मशीन के शटर को हाथ से जाम करने की बात पहले तो नहीं मानी, लेकिन जब उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया तो उसके पसीने छूट गए.

इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई. पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. उसने इसी तरीके से कई एटीएम से कुल मिलाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement