प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में आए 12 साल पूरे हो गए हैं. वो आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं. ऐसे में कैबिनेट बैठक में भव्य स्वागत किया गया. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के दौरान सभी मंत्रियों ने एक सुर में पीएम मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की.
इस दौरान कैबिनेट के सदस्यों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया. कैबिनेट मंत्रियों ने पीएम मोदी के मीटिंग हॉल में एंट्री लेते ही उनके के सम्मान में खड़े होकर काफी देर तक तालियां बजाईं.
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से एक विशेष प्रस्ताव पास किया. इस प्रस्ताव में लगातार तीन कार्यकाल के लिए देश का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को बधाई दी गई.
मंत्रियों ने खड़े होकर दिया 'स्टैंडिंग ओवेशन'
कैबिनेट बैठक की शुरुआत में जैसे ही प्रस्ताव पेश किया गया, कैबिनेट के सभी सदस्य और वरिष्ठ मंत्री अपनी सीटों से खड़े हो गए. मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक नेतृत्व और लगातार सेवा के संकल्प के प्रति गहरा सम्मान दिया और तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया.
मेलोनी ने दी पीएम मोदी को बधाई
इस खास मौके पर पीएम मोदी को देशभर के दिग्गजों से बधाईयां मिल रही हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हाल के हफ्तों में रोम में फिर से मिलना और साथ मिलकर एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप शुरू करना खुशी की बात रही है, जो हमारे देशों और हमारे लोगों के लिए नए मौके बनाने के लिए भविष्य की ओर देखती है.'
यह भी पढ़ें: 12 साल पूरे होने के जश्न के बीच PM मोदी को आई जॉर्जिया मेलोनी की बधाई
साउथ कोरियाई राष्ट्रपति ने भी लिखा पोस्ट
साउथ कोरिया के प्रेसिडेंट ली जे मयूंग ने पीएम मोदी के लिए कहा, 'मैं आपको दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई देता हूं. आपने कई सालों तक भारत के विकास और प्रगति का नेतृत्व किया है तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत की प्रतिष्ठा को ऊंचा उठाने में अहम भूमिका निभाई है. मुझे विश्वास है कि ये उपलब्धि भारत के लोगों की ओ से आपके नेतृत्व पर जताए गए भरोसे को दिखाती है.'