scorecardresearch
 

इंडियन यूनिवर्सिटीज ने दिए बेहतरीन इंजीनियर्स, इसी वजह से बदली देश की तस्वीर- बोले जिम रोजर्स

अमेरिकी निवेशक और टिप्पणीकार जिम रोजर्स ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024 में विकसित भारत विकसित मार्केट के मुद्दे पर अपने खुलकर विचार रखें उन्होंने कहा कि आज का इंडिया पूरी तरह से बदल गया है, क्योंकि यहां की कई यूनिवर्सिटिज ने दुनिया को बेहतरीन इंजीनियर दिए हैं और यहां कई नए उद्योग शुरू हुए हैं, जिससे भारत पूरी तस्वरी बदल गई है.

Advertisement
X
जिम रोजर्स.
जिम रोजर्स.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024 (India Today Conclave 2024) में शिरकत करने के लिए पहुंचे जाने-माने अमेरिकी निवेशक, रोजर्स इंटरनेशनल कमोडिटी इंडेक्स के संस्थापक और लेखक जिम रोजर्स पहुंचे, जहां उन्होंने विकसित भारत फॉर विकसित मार्केट के मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखे हैं.  

विकसित भारत फॉर विकसित मार्केट के मुद्दे पर रोजर्स इंटरनेशनल कमोडिटी इंडेक्स के संस्थापक और  लेखक जिम रोजर्स ने कहा एक सवाल के जवाब में कहा पहले के भारत और आज के भारत में जमीन-आसमान का अंतर पहले यहां के लोगों पैसे को लेकर बहुत उत्साहित नहीं थे. अब मैं कारण नहीं जानता, लेकिन इंडिया पूरी तरह से बदल चुका है. पिछले कुछ वक्त में बहुत से लोगों ने भारत को छोड़ा है, क्योंकि उन्हें बाहर काम करने के कई मौके मिले. आज आपको हर जगह सक्सेसफुल और अमीर इंडियन मिल जाएंगे. और आज भारत में कई अच्छी यूनिवर्सिटी भी हैं जो दुनिया के बेहतरीन इंजीनियर बनाए हैं. आज भारत में कई नए उद्योगपति भी हैं. इसकी वजह से कई भारतीय बहुत सक्सेसफुल हैं और इसी वजह से आज का इंडिया पूरी तरह से बदल गया है.

Advertisement

'लंबे वक्त के लिए करें इन्वेस्ट'

उन्होंने सुपर नॉर्मल वेल्थ से जुड़े एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि स्टॉक मार्केट को हमेशा हाई रहती है. मुझे लगता है कि भारत में कृषि क्षेत्र काफी मजबूत है और आने वाले  सालों में काफी तरक्की होगी और अगर आप किसान नहीं है तो आकर चीजें देखा और एक किसान बनें.

दुनिया भर में गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बहुत भारी गिरावट की संभावनाएं हैं क्या. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन्स में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.अगर हर कोई बहुत पैसा कमाना चाहता है तो उन्हें लंबे वक्त के लिए अपने पैसे को इन्वेस्ट करना होगा. अगर दुनिया में हर कोई लंबे वक्त के लिए इन्वेस्ट करेगा तो हमेशा खुश रहेगा.

चाइना में अभी काफी उथल-पुथल है: जिम रोजर्स

इस वक्त भारत की इकॉनोमी काफी तेजी से आगे बढ़ रहे है. लेकिन भारत को चीन की सप्लाई और मेन्यूफेक्चरिंग चेन को कैसे तोड़ सकता है. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज के वक्त के चाइना काफी परेशान है, वहां वायरस है, प्रॉपर्टी को लेकर काफी ब्बल्स हैं और चाइना की प्रॉपर्टी मार्केट आज के वक्त में बहुत तरह प्रभावित है, लेकिन आने वाले दिनों में चाइना अच्छा ग्रोथ कर सकता है. पर अभी लोगों को चाइना की मार्केट के शेयर नहीं खरीदने चाहिए, क्योंकि वहां अभी बहुत उथल-पुथल है.

Advertisement

जिम रोजर्स ने याद किया 90 का दशक

आप भारत को आने वाले 10 साल में कहा देखते हैं. इंडिया की मार्केट काफी तेजी से बढ़ रही है और इंडिया ने अपनी मार्केट को काफी खोला भी है. मैं 90 के दशक में भारत आया  था. तब यहां ज्यादातर चीजें प्राइवेट नहीं था. लेकिन अब चीजें बदल गई हैं, जिसकी वजह से इंडिया तेजी से आगे बढ़ रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement