गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं. ऐसे में देश के अलग-अलग शहरों में रहकर कामकाज और नौकरी करने वाले लोग छुट्टियों में अपने घरों को लौटते हैं. इस दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ होती है और कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. लेकिन भारतीय रेलवे हर साल गर्मी की छुट्टियों में ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाता है. इस बार भी गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा अलग-अलग रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.
इसी कड़ी में पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा गुजरात, मुंबई और कोलकाता से यूपी और बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.
आइए देखते हैं इन ट्रेनों की लिस्ट स्टॉपेज और टाइमिंग:
> ट्रेन नंबर 09091/09092 उधना-जयनगर-उधना अनारक्षित विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचालन उधना से 12 अप्रैल, 2026 को तथा जयनगर से 15 अप्रैल, 2026 को किया जा रहा है.
गाड़ी संख्या 09091 उधना-जयनगर अनारक्षित विशेष गाड़ी 12 अप्रैल, 2026 को उधना से 21.40 बजे प्रस्थान कर सायन से 22.07 बजे, भरूच से 23.02 बजे, दूसरे दिन बडोदरा से 00.30 बजे, गोधरा से 01.42 बजे, रतलाम से 05.35 बजे, नागदा से 06.47 बजे, कोटा से 09.50 बजे, सवाई माधोपुर से 11.25 बजे, गंगापुर सिटी से 12.27 बजे, बयाना से 14.00 बजे, आगरा फोर्ट से 17.00 बजे, टूण्डला से 18.45 बजे, इटावा से 19.55 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 23.20 बजे, तीसरे दिन ऐशबाग से 01.05 बजे, बाराबंकी से 02.12 बजे, गोंडा से 04.50 बजे, बस्ती से 06.40 बजे, गोरखपुर से 09.05 बजे, नरकटियागंज से 13.25 बजे, रक्सौल से 14.20 बजे तथा दरभंगा से 17.05 बजे छूटकर जयनगर 19.00 बजे पहुंचेगी.
वहीं, वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 09092 जयनगर-उधना अनारक्षित विशेष गाड़ी 15 अप्रैल, 2026 को जयनगर से 17.00 बजे प्रस्थान कर दरभंगा से 18.15 बजे, रक्सौल से 21.05 बजे, नरकटियागंज से 22.17 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 03.20 बजे, बस्ती से 05.37 बजे, गोंडा से 07.40 बजे, बाराबंकी से 09.35 बजे, ऐशबाग से 10.35 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 12.50 बजे, इटावा से 15.55 बजे, टूण्डला से 17.40 बजे, आगरा फोर्ट से 19.10 बजे, बयाना से 21.55 बजे, गंगापुर सिटी से 22.55 बजे, सवाई माधोपुर से 23.43 बजे, तीसरे दिन कोटा से 01.20 बजे, नागदा से 04.17 बजे, रतलाम से 05.10 बजे, गोधरा से 08.32 बजे, बडोदरा से 09.40 बजे, भरूच से 10.42 बजे तथा सायन से 11.02 बजे छूटकर उधना 12.30 बजे पहुंचेगी.
> ट्रेन नंबर 05033/05034 गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस-गोमती नगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन गोमती नगर से 13 अप्रैल से 11 मई, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा बान्द्रा टर्मिनस से 14 अप्रैल से 12 मई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 05 फेरों के लिए किया जाएगा.
ट्रेन नंबर 05033 गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 अप्रैल से 11 मई, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से 14.00 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 14.12 बजे, डालीगंज से 14.50 बजे, सीतापुर से 16.02 बजे, लखीमपुर से 16.40 बजे, मैलानी से 17.42 बजे, पीलीभीत से 18.35 बजे, इज्जतनगर से 19.17 बजे, कासगंज से 21.15 बजे, मथुरा जं. से 23.05 बजे, दूसरे दिन भरतपुर से 01.02 बजे, बयाना से 02.02 बजे, गंगापुर सिटी से 03.35 बजे, कोटा से 05.00 बजे, रतलाम से 09.10 बजे, वडोदरा से 13.30 बजे, सूरत से 15.52 बजे, वलसाड से 16.47 बजे, वापी से 17.08 बजे, बोरीवली से 18.44 बजे छूटकर बान्द्रा टर्मिनस 20.00 बजे पहुंचेगी.
वहीं, वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05034 बान्द्रा टर्मिनस-गोमती नगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 अप्रैल से 12 मई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को बान्द्रा टर्मिनस से 23.00 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 23.36 बजे, दूसरे दिन वापी से 01.52 बजे, वलसाड से 02.24 बजे, सूरत से 03.35 बजे, वडोदरा से 05.25 बजे, रतलाम से 09.55 बजे, कोटा से 14.40 बजे, गंगापुर सिटी से 16.07 बजे, बयाना से 18.20 बजे, भरतपुर से 19.12 बजे, मथुरा जं. से 21.05 बजे, कासगंज से 22.45 बजे, दूसरे दिन इज्जतनगर से 00.47 बजे, पीलीभीत से 01.32 बजे, मैलानी से 02.40 बजे, लखीमपुर से 03.17 बजे, सीतापुर से 04.00 बजे, डालीगंज से 07.00 बजे तथा बादशाहनगर से 07.15 बजे छूटकर गोमती नगर 07.35 बजे पहुंचेगी.
> ट्रेन नंबर 05032/05031 गोरखपुर-कोलकाता-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी गोरखपुर से 12, 19 एवं 26 अप्रैल, 2026 दिन रविवार को तथा कोलकाता से 13, 20 एवं 27 अप्रैल, 2026 दिन सोमवार को 03 फेरों के लिए किया जाएगा.
ट्रेन नंबर 05032 गोरखपुर-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 12, 19 एवं 26 अप्रैल, 2026 दिन रविवार को गोरखपुर से 10.05 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज से 10.40 बजे, रामकोला से 11.02 बजे, पडरौना से 11.34 बजे,तमकुही रोड से 12.10 बजे, थावे से 13.05 बजे, सीवान से 13.55 बजे, छपरा से 14.55 बजे, सोनपुर से 16.10 बजे,हाजीपुर से 16.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 17.12 बजे, बरौनी से 19.15 बजे, किऊल से 20.47 बजे, झाझा से 22.05 बजे, जसीडीह से 22.39 बजे, मधुपुर से 23.05 बजे, चित्तरंजन से 23.45 बजे, दूसरे दिन आसनसोल से 00.40 बजे, दुर्गापुर से 01.13 बजे, बर्द्धमान से 02.33 बजे, बैण्डेल से 03.16 बजे तथा नैहाटी से 04.37 बजे छूटकर कोलकाता 05.40 बजे पहुंचेगी.
वहीं, वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05031 कोलकाता-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 13, 20 एवं 27 अप्रैल, 2026 दिन सोमवार को कोलकाता से 08.25 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 09.25 बजे, बैण्डेल से 09.54 बजे, बर्द्धमान से 11.02 बजे, दुर्गापुर से 12.13 बजे, आसनसोल से 12.48 बजे, चित्तरंजन से 13.14 बजे, मधुपुर से 13.53 बजे, जसीडीह से 14.18 बजे, झाझा से 15.45 बजे, किऊल से 16.22 बजे, बरौनी से 18.35 बजे, शाहपुर पटोरी से 19.32 बजे, हाजीपुर से 21.20 बजे, सोनपुर से 21.32 बजे, छपरा से 23.25 बजे, दूसरे दिन सीवान से 00.20 बजे, थावे से 01.05 बजे, तमकुही रोड से 01.37 बजे, पडरौना से 02.17 बजे, रामकोला से 02.37 बजे तथा कप्तानगंज से 03.17 बजे छूटकर गोरखपुर 04.30 बजे पहुंचेगी.
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे.