scorecardresearch
 

Indian Railways: होली पर घर जाने के लिए न हों परेशान! रेलवे चलाने जा रहा 8 स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

Holi Special Trains: जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आ रहा है, ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल होता जा रहा है. हालांकि, यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें भी चला रहा है. इसी कड़ी में रेलवे ने 4 जोड़ी यानी 8 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. आइए जानते हैं स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल और रूट्स.

Advertisement
X
Indian Railways
Indian Railways

होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है. आलम यह है कि होली की नजदीकी तारीखों में दिल्ली, मुंबई और गुजरात की तरफ से उत्तर प्रदेश, बिहार की तरफ आने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो रहा है. यूपी बिहार के रहने वाले ऐसे लोग जो देश के अलग-अलग हिस्सों में रोजी-रोटी के लिए नौकरी करते हैं या काम धंधा करते हैं, उनको होली का त्योहार मनाने के लिए घर वापसी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

हालांकि, भारतीय रेलवे होली के मद्देनजर लगातार नई-नई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रहा है. इसी क्रम में भारतीय रेलवे ने पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों के लिए 4 जोड़ी नई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है. इसी कड़ी में रेलवे ने 4 जोड़ी यानी 8 होली स्पेशल ट्रेनों की डिटेल दी है, जिससे आपको होली का त्यौहार मनाने घर वापसी में दिक्कत ना हो.

होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. इनमें से अब तक 29 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि इसी क्रम में और 04 जोडी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस प्रकार अब तक होली के अवसर पर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने/गुजरने वाली कुल 33 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. इन स्पेशल ट्रेनों द्वारा कुल 150 फेरे लगाए जायेंगे.

Advertisement

 देखें 4 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल


> गाड़ी संख्या 07051/07052 सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद होली स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-झाझा-धनबाद-बोकारो-रांची के रास्ते चलेगी. ये ट्रेन 07051 सिकंदराबाद-रक्सौल होली स्पेशल 04 मार्च, 2023 (शनिवार) को सिकंदराबाद से 21.00 बजे खुलकर सोमवार को 13.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद होली स्पेशल 09 मार्च, 2023 (गुरूवार) को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर शनिवार को 13.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी.

> गाड़ी संख्या 08127/08128 शालीमार-जयनगर-शालीमार होली स्पेशल ट्रेन दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-झाझा-धनबाद-बोकारो-टाटा के रास्ते चलेगी. ये ट्रेन 08127 शालीमार-जयनगर होली स्पेशल 06 मार्च, 2023 (सोमवार) को शालीमार से 14.50 बजे खुलकर मंगलवार को 11.25 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 08128 जयनगर-शालीमार होली स्पेशल 07 मार्च, 2023 (मंगलवार) को जयनगर से 19.30 बजे खुलकर बुधवार को 16.00 बजे शालीमार पहुंचेगी.

> गाड़ी संख्या 08183/08184 संतरागाछी-बलरामपुर-संतरागाछी होली स्पेशल ट्रेन गोमो-गया-डीडीयू- वाराणसी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी. ये ट्रेन 08183 संतरागाछी-बलरामपुर होली स्पेशल 06 मार्च, 2023 (सोमवार) को संतरागाछी से 20.30 बजे खुलकर मंगलवार को 22.00 बजे बलरामपुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 08184 बलरामपुर-संतरागाछी होली स्पेशल 08 मार्च, 2023 (बुधवार) को बलरामपुर से 21.30 बजे खुलकर गुरूवार को 23.15 बजे संतरागाछी पहुंचेगी.

> गाड़ी सं. 08028/08027 रांची-बलरामपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन गोमो-गया-डीडीयू- वाराणसी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी. ये ट्रेन 08028 रांची-बलरामपुर होली स्पेशल 05 मार्च, 2023 (रविवार) को रांची से 23.55 बजे खुलकर सोमवार को 22.00 बजे बलरामपुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 08027 बलरामपुर-रांची होली स्पेशल 07 मार्च, 2023 (मंगलवार) को बलरामपुर से 08.45 बजे खुलकर बुधवार को 05.00 बजे रांची पहुंचेगी. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement