scorecardresearch
 
Advertisement

INDIA Bloc Meeting Live: 'हम लड़ेंगे, आगे बढ़ेंगे...', INDIA ब्लॉक की मीटिंग के बाद बोले खड़गे

aajtak.in | नई दिल्ली | 08 जून 2026, 3:08 PM IST

INDIA Bloc Meet Live Updates: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की आज दिल्ली में बैठक हो रही है. पहली बैठक से लेकर अब तक गठबंधन का रूप बदल चुका है. बैठक में उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हो रहे हैं. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

INDIA Bloc Meeting INDIA Bloc Meeting

आम चुनाव 2024 से पहले राष्ट्रीय स्तर पर एक गठबंधन की कवायद हुई थी. विपक्षी दलों ने इसे नाम दिया था इंडिया ब्लॉक. इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों ने 'कहीं साथ, कहीं खिलाफ' के फॉर्मूले पर 2024 का चुनाव लड़ा था. चुनाव बीतने के बाद इंडिया ब्लॉक के भविष्य पर सवाल उठ रहे थे. अब फिर से इंडिया ब्लॉक को लेकर विपक्षी पार्टियां एक्टिव मोड में आ गई हैं.

इंडिया ब्लॉक की आज देश की राजधानी दिल्ली में बैठक हो रही है. इस बैठक में 23 विपक्षी दलों के नेता मौजूद हैं. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से तेजस्वी यादव के साथ ही एनसीपी (एसपी) की ओर सुप्रिया सुले बैठक में मौजूद हैं.

3:08 PM (एक घंटा पहले)

इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद खड़गे का ऐलान- लड़ेंगे, आगे बढ़ेंगे

Posted by :- Bikesh Tiwari

इंडिया ब्लॉक की मैराथन मीटिंग समाप्त हो गई है. इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि बैठक में पांच मुद्दों पर सहमति बनी है. हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे. उन्होंने 8 अगस्त को अगली बैठक हैदराबाद में होने का ऐलान करते हुए कहा कि गठबंधन मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखेगा. उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की डिमांड करते हुए कहा कि हम आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे उठाते रहेंगे. खड़गे ने नीट पेपर लीक को युवाओं के साथ धोखा बताते हुए कहा कि मॉनसून सत्र के दौरान भी गठबंधन के लोग मिलेंगे.

2:32 PM (2 घंटे पहले)

तमिलनाडु में कांग्रेस के समर्थन से सरकार, लेकिन INDIA ब्लॉक की बैठक में नहीं TVK

Posted by :- Bikesh Tiwari

दिल्ली में चल रही इंडिया ब्लॉक की बैठक के लिए तमिलनाडु में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चला रही अभिनेता से राजनेता बने विजय की अगुवाई वाली टीवीके को न्योता नहीं मिला. कांग्रेस ने इसकी वजह बताई है.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में कांग्रेस के समर्थन से सरकार, लेकिन INDIA ब्लॉक की बैठक में नहीं विजय की पार्टी... जानिए वजह

1:56 PM (2 घंटे पहले)

INDIA Bloc Meeting Live: सोनिया गांधी से गले मिलीं ममता बनर्जी

Posted by :- Bikesh Tiwari

विपक्षी इंडिया ब्लॉक की मीटिंग दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में चल रही है. इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सोनिया गांधी ने एक-दूसरे को गले लगाया. ममता बनर्जी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गगांधी के बगल में बैठीं. वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बीच में बैठे नजर आए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक तरफ राहुल गांधी बैठे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सोनिया गांधी बैठी हैं.

इंडिया ब्लॉक की बैठक में पहुंचे हैं घटक दलों के बड़े नेता
इंडिया ब्लॉक की बैठक में पहुंचे हैं घटक दलों के बड़े नेता

 

12:19 PM (4 घंटे पहले)

INDIA Bloc Meeting Live: बैठक शुरू, खड़गे-अखिलेश मौजूद

Posted by :- Bikesh Tiwari

इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद हैं. इस बैठक में उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े हैं.
 

Advertisement
11:49 AM (4 घंटे पहले)

INDIA Bloc Meeting Live: मीटिंग के लिए पहुंचने लगे नेता

Posted by :- Bikesh Tiwari

इंडिया ब्लॉक की बैठक अब शुरू होने वाली है. इसके लिए इस ब्लॉक में शामिल पार्टियों के नेता अब कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचने लगे हैं. कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, नासिर हुसैन के साथ ही सपा समर्थित निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल और टीएमसी के डेरेक ओ'ब्रायन भी बैठक स्थल पर पहुंच गए हैं.
 

10:19 AM (6 घंटे पहले)

INDIA Bloc Meeting Live: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हो सकते हैं उद्धव ठाकरे

Posted by :- Bikesh Tiwari

इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होने उद्धव ठाकरे दिल्ली नहीं आ रहे हैं. उद्धव ठाकरे की पार्टी से उद्धव, आदित्य और संजय राउत के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग में जुड़ने की चर्चा है. वहीं, सुप्रिया सुले दिल्ली में हो रही इस बैठक में शामिल होंगी.
 


 

9:58 AM (6 घंटे पहले)

INDIA Bloc Meeting Live: दोपहर 12 बजे से शुरू होगी मीटिंग

Posted by :- Bikesh Tiwari

इंडिया ब्लॉक की बैठक आज दिल्ली में होनी है. इस बैठक की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी. बैठक में इंडिया ब्लॉक में शामिल 23 पार्टियों के नेता शामिल होंगे. इंडिया ब्लॉक की इस बैठक में उन दलों को न्योता नहीं दिया गया है, जिनके एक भी सांसद नहीं हैं.
 

9:56 AM (6 घंटे पहले)

INDIA Bloc Meeting: सपा से शामिल होंगे अखिलेश यादव

Posted by :- Bikesh Tiwari

इंडिया ब्लॉक की बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे. सपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से ही कांग्रेस के साथ यूपी चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग की बातचीत भी शुरू हो सकती है. सपा चुनाव की तैयारी शुरू कर चुकी है और सूत्रों का दावा है कि आधे से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम भी सपा फाइनल कर चुकी है.

(इनपुट- समर्थ श्रीवास्तव, लखनऊ)
 

9:43 AM (6 घंटे पहले)

INDIA Bloc Meet: जिन पार्टियों के सांसद नहीं, उनको नहीं दिया निमंत्रण- कांग्रेस

Posted by :- Bikesh Tiwari

इंडिया ब्लॉक की बैठक को लेकर अब कांग्रेस ने बड़ा अपडेट दिया है. कांग्रेस ने कहा है कि जिन पार्टियों का प्रतिनिधित्व संसद में शून्य है, यानी संसद में जिन दलों के एक भी सांसद नहीं हैं, ऐसी पार्टियों को इंडिया ब्लॉक की इस मीटिंग में नहीं बुलाया गया है.

(इनपुट- नागार्जुन, बेंगलुरु)

Advertisement
9:06 AM (7 घंटे पहले)

INDIA ब्लॉक का अस्तित्व नहीं- दिलीप घोष

Posted by :- Bikesh Tiwari

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने इंडिया ब्लॉक की मीटिंग पर तल्ख टिप्पणी की है. दिलीप घोष ने कहा है कि इस गठबंधन का अब अस्तित्व नहीं है. उन्होंने ममता बनर्जी के बैठक में शामिल होने को मजबूरी में उठाया गया कदम बताया और कहा कि उनकी अपनी पार्टी के सांसद-विधायक ही उनके साथ नहीं हैं. टीएमसी के विधायक-सांसद-पार्षद एक्टिव नहीं हैं, अपने कार्यालयों तक नहीं जाते. सत्ता से हटते ही टीएमसी का ढांचा ढह गया है.

 

8:09 AM (8 घंटे पहले)

लालू यादव नहीं आएंगे, आरजेडी की ओर से तेजस्वी होंगे शामिल

Posted by :- Bikesh Tiwari

इंडिया ब्लॉक की इस बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शामिल नहीं होंगे. इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में आरजेडी का प्रतिनिधित्व बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव करेंगे.

8:08 AM (8 घंटे पहले)

इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे 23 दल

Posted by :- Bikesh Tiwari

देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रही इंडिया ब्लॉक की बैठक में 23 दलों के नेता शामिल होंगे. इंडिया ब्लॉक की इस बैठक को लेकर राज्यसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप जयराम रमेश ने यह जानकारी दी है. जयराम रमेश ने 23 पार्टियों के नेताओं की ओर से बैठक में शामिल होने के लिए हामी भरे जाने का दावा किया है.

8:06 AM (8 घंटे पहले)

विपक्षी इंडिया ब्लॉक की मीटिंग आज

Posted by :- Bikesh Tiwari

विपक्षी इंडिया ब्लॉक की आज दिल्ली में बैठक है. आम आदमी पार्टी और डीएमके ने इस बैठक से दूरी बना ली है. डीएमके ने पहले ही साफ कह दिया था कि वह ऐसी किसी भी बैठक में शामिल नहीं होगी, जिसमें कांग्रेस पार्टी शामिल हो. इंडिया ब्लॉक की स्थापना के बाद यह पहला मौका है, जब डीएमके किसी बैठक में शामिल नहीं हो रही है.

Advertisement
Advertisement