scorecardresearch
 

'वोट मांगने मत आना...', बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने नाराज हुई जनता, चुनाव का भी किया बहिष्कार

तमिलनाडु में नगर निगम के कार्यों से नाराज स्थानीय लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया है. जिसको लेकर स्थानीय लोगों की तरफ से एक पोस्टर भी लगाया गया है. पोस्टर में लिखा गया है कि वोट मांगने मत आना.

Advertisement
X
जनता ने सरकार के विरोध में लगाया पोस्टर.  (Photo: Anagha/ITG)
जनता ने सरकार के विरोध में लगाया पोस्टर. (Photo: Anagha/ITG)

तमिलनाडु के इरोड ईस्ट के स्थानीय नागरिक नगर निगम की अनदेखी से गुस्सा हैं. जिसको लेकर उन्होंने एक पोस्टर लगाया है. पोस्टर में लिखा गया है कि वोट मांगने मत आना. दरअसल बुनियादी सुविधाओं की कमी से इरोड के निवासी नेताओं से नाराज़ हैं. ठीक सड़कों की कमी, गड्ढे, सीवेज सिस्टम की कमी को लेकर वो विरोध में उतर आए हैं.

इरोड के निवासियों ने वोट मांगने के लिए नेताओं पर जमकर निशाना साधा. साथ ही बैनर पर लिखा है "यहां वोट मांगने मत आना''. इरोड ईस्ट के निवासियों ने बुनियादी सुविधाएं पूरी न करने और अतिक्रमण न हटाने के लिए नेताओं से नाराज़गी और गुस्से में बैनर लगाया है. जिस पर लिखा है "मत आओ, मत आओ, वोट मांगने मत आओ".

यह भी पढ़ें: 'दर्द का मजाक बना दिया', ऑपरेशन सिंदूर के बाद PAK हमले में क्षतिग्रस्त घरों के मुआवजे से नाराज लोग

जनता ने विधानसभा चुनाव का किया बहिष्कार

बैनर में कहा गया है कि विधायकों, मंत्री, पार्षदों, सरकारी अधिकारियों को कई याचिकाएं दी गईं. लेकिन उन्होंने कुछ भी पूरा नहीं किया. बैनर पर यह भी लिखा गया है कि हम आने वाले विधानसभा का बहिष्कार करते हैं. साथ ही इरोड जिला प्रशासन की निंदा करते हैं.

Advertisement

पिछले 3 साल से यहां सही सीवरेज सिस्टम नहीं है. गड्ढों की वजह से सड़कें खराब हालत में हैं और स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं. लेकिन जिला प्रशासन को कई बार अर्जी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. DMK मंत्री एस मुथुसामी से मिलने और अर्जी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इसलिए हम आने वाले चुनावों का बहिष्कार करते हैं. ऐसे में यहां कोई भी नेता वोट मांगने न आए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement