scorecardresearch
 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

बलबीर पुंज दो बार राज्यसाभा सांसद रहे. वे राजनेता के साथ-साथ लेखक भी थे. मीडिया में उनकी सक्रिय भागीदारी रही. प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बीजेपी नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया.

Advertisement
X
76 साल की उम्र में बलबीर पुंज का निधन (File Photo)
76 साल की उम्र में बलबीर पुंज का निधन (File Photo)

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का शनिवार को निधन हो गया. 76 साल के बलबीर पुंज पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई नेताओं ने शोक जताया.

बलबीर पुंज की गिनती बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती थी. वे पार्टी के उपाध्यक्ष पद भी संभाल चुके थे. युवावस्था में वे आरएसएस से जुड़ गए थे. वे पत्रकार भी रहे. उन्होंने साल 1971 में पत्रकारिता की शुरुआत की थी. मीडिया में उनका करियर बेहद प्रभावशाली रहा.

वे राज्यसभा से दो बार सांसद रहे. पहली बार (2000 से 2006) उत्तर प्रदेश और दूसरी बार (2008 से 2014) तक ओडिशा से राज्यसभा सांसद बने. वे नेशनल यूथ कमिशन फॉर यूथ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया, जिसे केंद्र सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है.

पब्लिक पॉलिसी पर बीजेपी के दृष्टिकोण को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती थी. वे राजनेता के साथ एक लेखक भी थे. मीडिया में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और दो बार दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलबीर पुंज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. सोशल मीडिया हैंडल X पर पीएम मोदी उन्हें प्रखर लेखक, विचारक और बुद्धिजीवी बताते लिखा कि पुंज ने बीजेपी को मजबूत करने के लिए अथक काम किया. उनके लेख व्यापक रूप से पढ़े जाते थे और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के प्रति उनका गहरा जुनून झलकता था.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुंज के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के बौद्धिक प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में उनका अहम रोल रहा. उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव और कई राज्यों के प्रभारी रहते हुए संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. दुख की इसी घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा कि यह राजनीति और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी पुंज के निधन पर शोक जताया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement