scorecardresearch
 

लोकायुक्त ने BJP विधायक को जाल बिछाकर दबोचा, लाखों की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

कर्नाटक के गडग में लोकायुक्त ने शिरहट्टी से भाजपा विधायक चंद्रू लमानी को ट्रैप ऑपरेशन में ₹5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उन्होंने माइनर इरिगेशन विभाग का काम दिलाने के लिए ₹11 लाख मांगे थे. उनके निजी सहायक मंजूनाथ वाल्मीकि और गुरुनायक भी हिरासत में हैं. लोकायुक्त पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
 भाजपा विधायक चंद्रू लमानी. (Photo: Facebook)
भाजपा विधायक चंद्रू लमानी. (Photo: Facebook)

कर्नाटक के गडग जिले में लोकायुक्त पुलिस ने शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चंद्रू लमानी को रिश्वत लेने के आरोप में ट्रैप ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया. लोकायुक्त के अनुसार, विधायक को एक ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. इस कार्रवाई के बाद विधायक को आगे की पूछताछ का जा रही है और मामले की जांच जारी है.

लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7(a) और 7(A) के तहत दर्ज अपराध संख्या 02/2026 के अंतर्गत की गई. इस मामले में शिकायत गडग जिले के चिंचली निवासी और माइनर इरिगेशन विभाग के क्लास-1 ठेकेदार विजय पुजार ने दर्ज कराई थी. शिकायत में विधायक और उनके सहयोगियों पर काम दिलाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु: रिटायर्ड ISRO कर्मचारी ने पत्नी की तौलिये से गला दबाकर की हत्या, सामने आई वजह

₹11 लाख की रिश्वत की मांग, ₹5 लाख लेते पकड़े गए

लोकायुक्त के अनुसार, विधायक चंद्रू लमानी ने सड़क के किनारे रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य को मंजूरी देने के लिए ठेकेदार से कुल ₹11 लाख की रिश्वत मांगी थी. आरोप है कि इस रकम में से ₹5 लाख की अग्रिम राशि लेते समय लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप बिछाकर विधायक को रंगे हाथ पकड़ लिया. कार्रवाई के दौरान मौके से संबंधित सबूत भी जुटाए गए.

Advertisement

कर्नाटक

इस मामले में विधायक के दो सहयोगियों- मंजूनाथ वाल्मीकि और गुरुनायक को भी हिरासत में लिया गया है. मंजूनाथ वाल्मीकि विधायक के निजी सहायक (PA) हैं, जबकि गुरुनायक को निजी सहयोगी बताया गया है. लोकायुक्त पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

लोकायुक्त की टीम ने गडग में किया ट्रैप ऑपरेशन

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, यह ट्रैप ऑपरेशन गडग लोकायुक्त पुलिस स्टेशन की टीम ने अंजाम दिया. इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक परमेश कवटगी ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई गडग के डीएसपी की निगरानी और धारवाड़ के एसपी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई. अधिकारियों ने बताया कि ट्रैप ऑपरेशन पूर्व निर्धारित योजना के तहत किया गया.

लोकायुक्त ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि आरोपी विधायक और उनके दोनों सहयोगियों को सुरक्षित हिरासत में लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है. अधिकारियों के अनुसार, रिश्वत मांगने और स्वीकार करने से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement