scorecardresearch
 

पायलट ने महिला को कॉकपिट में बैठाया था, DGCA ने एअर इंडिया के CEO को भेजा कारण बताओ नोटिस 

एअर इंडिया की दुबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में एक पायलट ने अपनी महिला दोस्त को कॉकपिट में बैठाया था और वहीं खाना-ड्रिंक सर्व कराया था. शिकायत मिलने के बाद DGCA ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही एअर इंडिया के सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

Advertisement
X
एअर इंडिया (फाइल फोटो)
एअर इंडिया (फाइल फोटो)

दुबई से दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट में पायलट ने अपनी महिला दोस्त को कॉकपिट में अपने साथ बैठाया था. इसको लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक्शन लेते हुए एअर इंडिया के सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. यह घटना बीती 27 फरवरी को हुई थी. 

एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी पायलट के खिलाफ DGCA ने जांच शुरू कर दी है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से कहा गया है कि पायलट ने सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन किया है. इसके अलावा एविएशन सिक्योरिटी हेड हेनरी डोनोहो को इस मामले लापरवाही दिखाने और कोई शिकायत दर्ज न करने पर भी नोटिस भेजा गया है.  

21 अप्रैल को DGCA ने जारी किया था नोटिस 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फ्लाइट के एक क्रू मेंबर की ओर से शिकायत की गई थी कि पायलट ने कॉकपिट में अपनी महिला दोस्त को एंट्री दी और उसे वहीं खाना-ड्रिंक सब सर्व करवाया. इसको लेकर DGCA की ओर से एअर इंडिया के सीईओ और एविएशन सिक्योरिटी हेड को 21 अप्रैल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. वहीं इस मामले को लेकर एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और देखभाल से जुड़े किसी भी मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस घटना के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.  

Advertisement

15 दिन में जवाब देना होगा जवाब 

अधिकारी ने कहा कि दोनों को अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है. हालांकि एअर इंडिया की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है. इस महीने की शुरुआत में DGCA ने एअर इंडिया को दुबई-दिल्ली उड़ान के पूरे चालक दल को जांच पूरी होने तक हटाने का निर्देश दिया था. 21 अप्रैल को एयरलाइन ने कहा कि उसने रिपोर्ट की गई घटना को गंभीरता से लिया है और इस मामले में जांच चल रही है. अनधिकृत लोगों को कॉकपिट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है और ऐसा कोई भी प्रवेश नियमों का उल्लंघन हो सकता है. 

 

Advertisement
Advertisement