scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 नवम्‍बर 2021 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 नवम्‍बर 2021 शाम की खबरें और समाचार: आज का दिन खबरों के लिहाज से काफी अहम रहा. आज किसान नेता राकेश टिकैत लखनऊ में महापंचायत लगाई वहीं बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने गोरखपुर का दौरा किया.

Advertisement
X
सम्मानित हुए अभिनंदन (फोटो- पीटीआई)
सम्मानित हुए अभिनंदन (फोटो- पीटीआई)

आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 नवम्‍बर 2021 की खबरें और समाचार (22 November 2021 News):  आज का दिन खबरों के लिहाज से काफी अहम रहा. आज किसान नेता राकेश टिकैत ने लखनऊ में महापंचायत लगाई. वहीं बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने गोरखपुर का दौरा किया. अभिनंदन वर्थमान को आज ही वीर चक्र से सम्‍मानित किया गया. मुलायम सिंह का जन्‍मदिन आज मनाया गया. पढ़ें 22 नवम्‍बर 2021 (22 November 2021 evening News) की बड़ी खबरें:-

'लगवानी पड़ी मोदी वैक्सीन, लाल टोपी भी होने वाली है केसरिया', अखिलेश का नाम लिए बिना JP नड्डा का वार

गोरखपुर पहुंचे जेपी नड्डा ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना  कहा कि जब मोदी जी कह रहे थे कि सब लोग वैक्सीन लगवा लें तो कुछ लोग कह रहे थे कि ये मोदी जी की वैक्सीन है, ये बीजेपी की वैक्सीन है. अब किसकी वैक्सीन लगवा कर घूम रहे हैं, कुछ दिन बाद लाल टोपी भी केसरिया होने वाली है.

अभिनंदन वीर चक्र से हुए सम्मानित तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को सोमवार को वीर चक्र से सम्‍मानित किया गया, आज ये खबर सुर्खियों में रही. अभिनंदन को वीर चक्र मिलने के बाद पाकिस्‍तानी मीडिया में भी वह छाए रहे. पाकिस्‍तान के अखबार डॉन ने लिखा कि उन्हें फरवरी 2019 में एक पाकिस्तानी F-16 विमान को मार गिराने के साहसी कार्य के लिए इस पदक से सम्मानित किया गया है. डॉन ने लिखा कि अंतरर्राष्ट्रीय मीडिया ने भी विमान गिरने की बात को को नकारा है.

Advertisement

'कातिल को हीरो बनाना चाहते हो, जारी रहेगा आंदोलन,' लखनऊ में गरजे राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने सोमवार को लखनऊ में किसान महापंचायत को संबोधित किया. किसान नेता राकेश टिकैत ने महापंचायत में  ये साफ कर दिया कि किसान अभी आंदोलन स्थगित करने के मूड में नहीं हैं. बोले फिलहाल आंदोलन जारी रहेगा.

Champions Trophy 2025: Pakistan में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी पर छाए संकट के बादल? ICC ने दिया जवाब

पाकिस्तान में 2025 की चैम्पियंस ट्रॉफी होनी है.टीम इंडिया  इस इवेंट में हिस्सा लेगी या नहीं, अभी तय नहीं है. पर चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर अब आईसीसी का बयान आया है. आईसीसी ने कहा उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी सही तरीके से होगी, वहां किसी भी टीम को जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

एस्टेरॉयड पर हमला करेगा NASA का स्पेसक्रॉफ्ट, धरती को बचाने के लिए 24 को अहम लॉन्च

जिस एस्टेरॉयड पर नासा DART स्पेसक्राफ्ट के जरिए हमला करने के लिए मिशन लॉन्च करेगा, उसका नाम डिडिमोस (Didymos) है. डिडिमोस एस्टेरॉयड 2600 फीट व्यास का है. इसके चारों तरफ चक्कर लगाता एक छोटा चंद्रमा जैसा पत्थर है. जिसका व्यास 525 फीट है. 

ये भी पढ़ें

 

Advertisement
Advertisement