आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. वहीं, भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को ओपनिंग के साथ ही बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इन खबरों के अलावा, खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर घोषित किया. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें.
T20 वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया पर बरसे करोड़ों, उपविजेता न्यूजीलैंड को भी मिली बंपर प्राइज मनी
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा जमाया. अहमदाबाद में आयोजित इस खिताबी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का टारगेट था, जिसका पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड की 159 रनों पर ढेर हो गई. भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है.
टीम इंडिया ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने आलचकों पर जमकर निशाना साधा. गंभीर ने कहा कि उनकी ज़िम्मेदारी केवल टीम और सपोर्ट स्टाफ तक ही है, साथ ही सोशल मीडिया की आलोचना उन्हें प्रभावित नहीं करती.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है. पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाने वाले सैमसन ने फाइनल जीत के बाद कहा कि यह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. फाइनल में जीत के बाद भावुक नज़र आए सैमसन ने कहा कि वह अपनी भावनाओं को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहे हैं.
Stock Market Crash: ये तीन कारण... खुलते ही क्रैश हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 2100 अंक टूटा
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को ओपनिंग के साथ ही बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इस दौरान BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद के मुकाबले खुलते ही 2100 अंक से ज्यादा टूट गया, तो वहीं NSE के निफ्टी इंडेक्स ने 600 अंक से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की. भारतीय शेयर बाज़ार में बीते सप्ताह भी बड़ी उथल-पुथल मची थी.
न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी के घर के बाहर फेंका गया विस्फोटक, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास के बाहर शनिवार को एक काउंटर-प्रोटेस्टर ने जलता हुआ विस्फोटक डिवाइस फेंका. न्यूयॉर्क पुलिस विभागने बताया कि यह एक 'इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' था. पुलिस ने इसे एक घातक उपकरण माना है, जो किसी की जान ले सकता था. फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
आखिरकार नए सुप्रीम लीडर का हुआ ऐलान, खामेनेई के बेटे संभालेंगे ईरान का सबसे शक्तिशाली पद
मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया है. खामेनेई के निधन के बाद से उनके बेटे मोजतबा का ही नाम इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा था. अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने के बाद हत्या कर दी गई थी. 56 साल के मोजतबा अपने पिता की तरह एक कट्टरपंथी धर्मगुरु हैं.
सऊदी अरब में रिहायशी परिसर में गिरी मिसाइल, भारतीय समेत दो लोगों की मौत
सऊदी अरब के अल-खार्ज शहर में रविवार को एक मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. इस घटना में 12 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें सभी बांग्लादेशी नागरिक बताए जा रहे हैं.घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया.