scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में ₹33,500 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ली. इजरायल ने इस्फहान एयरपोर्ट पर हमले का दावा किया.

Advertisement
X
Prime Minister Narendra Modi ( Photo: ITG)
Prime Minister Narendra Modi ( Photo: ITG)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी दिल्ली में ₹33,500 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. बिहार के CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता रविवार को पार्टी कार्यालय में ली. इजरायल ने ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट पर हवाई हमला कर कई F-14 लड़ाकू विमान और एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट करने का दावा किया. विमेंस डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम को सिर्फ तीन दिनों के भीतर 10 विकेट से हरा दिया. श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ. पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर सी. वी. आनंद बोस ने पद छोड़ने को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें...

1. महिला दिवस पर दिल्ली को 33,500 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने किया नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी दिल्ली में ₹33,500 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने सरोजिनी नगर स्थित GPRA टाइप-5 क्वार्टरों का दौरा करते हुए महिला आवंटियों को चाबियां सौंपीं.

2. ‘झूठ बोल रहा है...’ सूर्यकुमार यादव का कीवी कप्तान म‍िचेल सैंटनर पर सीधा हमला, T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले जुबानी जंग

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान म‍िचेल सेंटनर ने कहा कि अगर उनकी टीम भारत को 220 रन के आसपास रोकने में कामयाब रहती है तो मुकाबला बराबरी का हो सकता है. इस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पलटवार करते हुए कहा- झूठ बोल रहा है.

Advertisement

3. नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में हुए शामिल, 'युवा सोच, मजबूत संकल्प' नारे से गूंजा पार्टी दफ्तर

बिहार के CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता रविवार को पार्टी कार्यालय में ली. जेडीयू ने निशांत की एंट्री पर नया नारा दिया 'युवा सोच.. मज़बूत संकल्प'. इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी ऑफिस में मौजूद थे. इसके अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी वहां मौजूद थे.
 
4. इस्फहान एयरपोर्ट पर इजरायल की भीषण एयरस्ट्राइक, ईरान के F-14 लड़ाकू विमान तबाह

इजरायल ने ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट पर हवाई हमला कर कई F-14 लड़ाकू विमान और एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट करने का दावा किया है. IDF के अनुसार, इन व्यापक हमलों का उद्देश्य ईरानी सैन्य बुनियादी ढांचे को तहस-नहस करना था. इज़रायल ने साफ कर दिया है कि वह पूरे ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए ऐसे हमलों को और विस्तार देगा.

5. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली की जीत के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई, साथी खिलाड़ियों ने कंधों पर उठाया, VIDEO

विमेंस डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम को सिर्फ तीन दिनों के भीतर 10 विकेट से हरा दिया. यह मुकाबला पर्थ के WACA ग्राउंड में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए मल्टी-फॉर्मेट सीरीज़ को 12-4 अंकों से अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली के अंतरराष्ट्रीय करियर का ये अंतिम मैच था.

Advertisement

6. चलती ट्रेन में आशुतोष महाराज पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला... बाथरूम में बंद होकर बचाई जान

श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ. उन्होंने आरोप लगाया है कि रीवा एक्सप्रेस में उन पर धारदार हथियार से अटैक हुआ. उन्होंने इस हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों की साजिश होने का आरोप लगाया है. मामले में प्रयागराज के जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी गई है.

7. उत्तराखंड के गवर्नर गुरमीत सिंह के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, श्रीनगर में उतारना पड़ा

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के हेलीकॉप्टर की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण एहतियातन इसे पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में उतारा गया. राज्यपाल गुरमीत सिंह को श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया है.

8. महिला दिवस पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं को मिला खास सम्मान, VIP व्यवस्था से कराए गए दर्शन

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई. मंदिर आने वाली महिलाओं को प्रवेश से लेकर कतार और जल्द दर्शन तक पूरी तरह से वीआईपी जैसी सुविधा दी गई. इस व्यवस्था के कारण मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक देखने को मिली.

Advertisement

9. पश्चिम बंगाल के गवर्नर पद से क्यों दिया इस्तीफा? सीवी आनंद बोस ने बता दी वजह

पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर सी. वी. आनंद बोस ने पद छोड़ने को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से उनका इस्तीफा पूरी तरह से सोच-समझकर लिया गया फैसला है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके इस्तीफे के असली कारण फिलहाल गोपनीय रहेंगे और सही समय आने पर ही उनके बारे में बताया जाएगा.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement