scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 दिसंबर 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

दक्षिण भारत में मौसम अपना कहर बरपा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 8 दिसंबर को बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव एक चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' में बदल सकता है. इससे तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में इसके असर से मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

Advertisement
X
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद

आज का दिन खबरों के लिहाज से खास है दक्षिण भारत में मौसम अपना कहर बरपा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 8 दिसंबर को बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव एक चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' में बदल सकता है. इससे तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में इसके असर से मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

Gujarat, Himachal Election Result 2022 Live Updates: रुझानों में गुजरात में बीजेपी को बहुमत, हिमाचल में कांग्रेस ने BJP को पीछे छोड़ा

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है. शुरुआती रुझानों में गुजरात में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. तो वहीं, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है.

Mainpuri by election result 2022 Live: मैनपुरी में शुरुआती रुझानों में डिंपल यादव आगे

यूपी की चर्चित मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है. शुरुआती रुझानों में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव आगे चल रही हैं. अभी तक मिले रुझानों के मुताबिक, जसवंतनगर विधानसभा से 1783 मतों से सपा की डिंपल यादव आगे चल रही हैं. डिंपल यादव को 3879 और बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 2096 वोट मिले हैं. सबसे अहम बात यह है कि शिवपाल यादव की जसवंतनगर विधासभा सीट में डिंपल यादव ने बढ़त बना ली है.

Advertisement

Cyclone Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद

दक्षिण भारत में मौसम अपना कहर बरपा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 8 दिसंबर को बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव एक चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' में बदल सकता है. इससे तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में इसके असर से मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसी के मद्देनजर आज, 8 दिसंबर 2022 को तिरुवरूर जिले के स्कूलों और तंजावुर जिले के स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है.

'तुम काले हो, मेरी सहेलियां मजाक बनाएंगी...' दूल्हे से बोली दुल्हन तो मचा बवाल

उत्तर प्रदेश के बरेली में गोद भराई की रस्म के बाद होने वाली दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया. उसने अपने होने वाले पति से अकेले में बात की और कहा कि 'ना तुम सुंदर हो, ना ज्यादा पढ़े लिखे, साथ ही रंग भी तुम्हारा काला है. मेरी सहेलियां मजाक बनाएंगी. इसलिए मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती'.अच्छा होगा तुम शादी ने इनकार कर दो. नहीं मैं शादी के बाद भाग जाऊंगी. इससे तुम्हारी और तुम्हारे घरवालों की बदनामी होगी.'

हार्दिक, जिग्नेश, अल्पेश... गुजरात की युवा तिकड़ी की सीटों पर जानिए क्या है हाल

Advertisement

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आज गुरुवार को आएंगे. बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित कई राजनीतिक दलों की साख दांव पर लगी है. ऐसे में नजर गुजरात के तीन युवा नेताओं पर है. ये नेता हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवानी है. पिछले चुनाव में ये तीनों ही नेता बीजेपी के लिए चुनौती बन गए थे, लेकिन इस बार हालात बदल गए हैं. इनमें से अल्पेश और हार्दिक बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं तो जिग्नेश कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं. ऐसे में देखना है कि गुजरात के युवा नेताओं की तिकड़ी क्या विधानसभा पहुंच पाती है?

Advertisement
Advertisement