scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 5 नवंबर 2021 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 5 नवंबर 2021 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दौरे पर हैं. यहां उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद पीएम मोदी ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. उधर, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों पर बैन के बावजूद खूब आतिशबाजी हुई. नतीजतन हवा की गुणवत्ता बहुत ज्यादा खराब हो गई. आईए पढ़ते हैं शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement
X
पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दौरे पर हैं. यहां उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद पीएम मोदी ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. उधर, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों पर बैन के बावजूद खूब आतिशबाजी हुई. नतीजतन हवा की गुणवत्ता बहुत ज्यादा खराब हो गई. आईए पढ़ते हैं शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें 

बाबा केदार का रुद्राभिषेक, आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण, केदारनाथ में भक्ति में डूबे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दौरे पर हैं. यहां उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. पीएम मोदी ने भगवान केदार का रुद्राभिषेक कर उनकी आरती की. इसके बाद पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना के बाद केदारनाथ धाम की परिक्रमा की. इसके बाद पीएम मोदी ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. खास बात ये है कि पीएम मोदी के इस दौरे का 11 ज्योतिर्लिंग समेत 100 जगहों पर लाइव टेलीकास्ट चल रहा है.

दिल्ली: दिवाली पर इस बार सबसे कम हुए आग से हादसे, पटाखों से बढ़ी धुंध, जहरीली हुई हवा

दिवाली के पर्व पर आगजनी से होने वाले हादसे हर साल सुनने को मिलते हैं. दिल्ली की बात करें तो यह साल इस मामले में कुछ राहत वाला रहा है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में दिवाली के दिन आगजनी की कुल 152 घटनाएं सामने आई हैं. यह पिछले साल से 25 फीसदी कम हैं. वहीं यह अबतक का सबसे कम आंकड़ा भी है. आगजनी की कुल 152 घटनाओं में से 4 पटाखों की वजह से होने की आशंका है.

Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग केस: अनिल देशमुख के बाद अब बेटे ऋषिकेश पर शिकंजा, ED ने आज पूछताछ के लिए बुलाया

मनी लॉन्ड्रिंग केस में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर शिकंजा कसता जा रहा है. अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. बताया जा रहा है कि उन्हें शनिवार को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया है. इस मामले में जांच एजेंसी अनिल देशमुख को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

नहीं माने लोग...दिल्ली में रात भर चले पटाखे, सांस लेने लायक नहीं रही राजधानी की हवा

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों पर बैन के बावजूद खूब आतिशबाजी हुई. नतीजतन हवा की गुणवत्ता बहुत ज्यादा खराब हो गई. दिल्ली के करीब-करीब हर इलाके में आधी रात आते-आते हवा की गुणवत्ता गंभीर के स्तर को भी पार कर गई थी. दिल्ली के कई इलाकों के साथ ही यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में एक्यूआई 999 रिकॉर्ड किया गया. सुबह भी हवा का एक्यूआई लेवल 999 पर बरकरार है. गौरतलब है कि जब एक्यूआई मापा जाता है, उसमें अधिकतम 999 ही रिकॉर्ड किया जा सकता है.

ब्रावो ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में वेस्टइंडीज को श्रीलंका के हाथों 20 रनों से हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ ही गत चैम्पियन वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. हार से मायूस ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है.

 

Advertisement
Advertisement