scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 अक्टूबर 2021 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

खबरों के लिहाज से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा. एक तरफ जहां शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की आज भी रिहाई नहीं हो सकी. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में एमएसपी की मांग को लेकर किसानों के साथ बीजेपी धरना प्रदर्शन पर बैठी हुई है. पढ़िए शुक्रवार शाम की पांच बड़ी ख़बरें...

Advertisement
X
आर्यन खान को आज की रात भी जेल में बितानी होगी
आर्यन खान को आज की रात भी जेल में बितानी होगी

खबरों के लिहाज से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा. एक तरफ जहां शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की आज भी रिहाई नहीं हो सकी. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में एमएसपी की मांग को लेकर किसानों के साथ बीजेपी धरना प्रदर्शन पर बैठी हुई है. पढ़िए शुक्रवार शाम की पांच बड़ी ख़बरें...

1. बेल ऑर्डर मिलने के बाद भी आज क्यों नहीं हुई आर्यन की रिहाई, जानिए कहां फंस गया पेच?

मुंबई के हाई प्रोफाइल ड्रग्स मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख के बेटे आर्यन खान की शुक्रवार को भी रिहाई नहीं हो सकी. आर्यन समेत तीन आरोपियों को बीते दिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी. आज दोपहर कोर्ट ने बेल ऑर्डर भी जारी कर दिया, लेकिन इसके बावजूद भी आर्यन जेल से बाहर नहीं आ सके. 

2. इटली में मोदी से पूछा- केम छो, पीएम बोले- मजा मा, वीडियो वायरल

इटली पहुंचने के बाद पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ. वहां मौजूद कुछ भारतीय लोगों ने पीएम मोदी से मुलाकात की और संस्कृत श्लोक भी गाए. इसके अलावा भारत माता की जय के नारे भी लगे. इस वीडियो में पीएम मोदी से एक महिला ने गुजराती में पूछा कि नरेंद्र भाई केम छो. प्रधानमंत्री ने भी कहा- मजा मा. मजा मा. केम छो. मजा मा छो? इसके अलावा वहां मोदी मोदी के नारे भी लग रहे थे. 

Advertisement

3. 6.5 करोड़ लोगों को मोदी सरकार का Diwali Gift, अब PF पर मिलेगा 8.5% ब्याज

दिवाली के त्योहार पर देश की 6 करोड़ से अधिक आबादी को बड़ा गिफ्ट मिला है. वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भविष्य निधि यानी कि प्रोविडेंट फंड (PF) पर 8.5% की दर से ब्याज के भुगतान को मंजूरी दे दी है.

4. नहीं रहे साउथ के सुपरस्टार Puneeth Rajkumar, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग सेलेब्स ने जताया दुख

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक पड़ने के चलते निधन हो गया है. वह 46 साल के थे. 29 अक्टूबर को पुनीत को हार्ट अटैक पड़ा था, जिसके बाद उन्हें विक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों का कहना था कि पुनीत की हालत क्रिटिकल है और वह उन्हें बचाने के लिए अपना बेस्ट दे रहे हैं. हालांकि पुनीत की जान को नहीं बचाया जा सका. सोशल मीडिया पर पुनीत के निधन की खबर फैलने के बाद गम की लहर दौड़ गई है.  

5. अमित शाह ने किया साफ- सिर्फ चेहरा ही नहीं, CM फेस भी हैं योगी, अटकलों पर लगाया फुलस्टॉप!

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी पहली ही रैली से यूपी में 2022 में बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे की तस्वीर साफ कर दिया है. शाह ने बीजेपी की सारी उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही केंद्र में 2024 और उत्तर प्रदेश में 2022 का रोड मैप तय कर दिया. 

Advertisement
Advertisement