scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा है कि देश उन्हें कैसे याद करेगा ये तय करने का अधिकार जनता को है. उन्होंने कहा कि उनसे राज्यसभा सीट छोड़ने कहने वाले पहले ये बताएं कि पंजाब की सीट कितने में और किसे बेची गई थी.

Advertisement
X
हरभजन सिंह पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं. (Photo: PTI)
हरभजन सिंह पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं. (Photo: PTI)

राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा है कि उन्हें गद्दार कहने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने पंजाब की राज्य सभा सीट कितने मे बेची थी. वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पानी और सीवर से जुड़े IFC नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है. इन खबरों के अलावा, मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट AQI.in ने शुक्रवार सुबह दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट की सबसे बड़ी बात यह रही कि इसमें शामिल सभी शहर भारत के ही थे. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.

'पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी बताऊं...', उखड़ गए MP हरभजन सिंह

राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा है कि उन्हें गद्दार कहने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने पंजाब की राज्य सभा सीट कितने मे बेची थी. एक्स पर एक कमेंट का जवाब देते हुए हरभजन ने कहा कि वे बताएं कि किसको कितना चढ़ावा गया. हरभजन 2022 में AAP में शामिल हुए थे और पंजाब से राज्यसभा सांसद बने. बाद में उन्होंने अप्रैल 2026 में पार्टी छोड़ दी.

दिल्ली में घर बनाना सस्ता, सीएम रेखा गुप्ता ने IFC नियमों में किया बदलाव

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पानी और सीवर से जुड़े IFC नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है. नए नियमों के तहत अब IFC चार्ज प्लॉट के आकार पर नहीं, बल्कि पानी की वास्तविक जरूरत के आधार पर तय किए जाएंगे. सरकार के इस फैसले से विशेष रूप से छोटे प्लॉट, छोटे फ्लैट, अनधिकृत कॉलोनियों और मिडिल क्लास परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा.

Advertisement

दुनिया के सबसे गर्म 50 शहरों के नाम आए, सभी के सभी भारत के, देखिए पूरी लिस्ट

मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट AQI.in ने शुक्रवार सुबह दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट की सबसे बड़ी बात यह रही कि इसमें शामिल सभी शहर भारत के ही थे. लिस्ट में ओडिशा का बलांगीर 45 डिग्री तापमान के साथ सबसे ऊपर रहा. इसके बाद महाराष्ट्र का चंद्रपुर और उत्तर प्रदेश का प्रयागराज 44 डिग्री सेल्सियस के साथ रहे.

MS Dhoni Scam? CSK पर फैन्स को गुमराह करने का आरोप, श्रीकांत के बयान से IPL में मचा तूफान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने CSK मैनेजमेंट पर फैन्स को गुमराह करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हर मैच से पहले यह कहा जाता रहा कि धोनी 'अगले मैच में उपलब्ध हो सकते हैं', जबकि वास्तविक स्थिति अस्पष्ट रही. उन्होंने कहा कि अगर पहले बता दिया जाता कि वह नहीं खेलेंगे, तो फैन्स मानसिक रूप से तैयार रहते.

रोने लगे रोनाल्डो... 3 साल की मेहनत के बाद Al-Nassr बना चैम्पियन

तीन साल की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल-नस्र के साथ पहला सऊदी प्रो लीग खिताब जीत लिया. गुरुवार को रियाद के अलअव्वल पार्क में खेले गए मुकाबले में अल-नस्र ने दमाक एफसी को 4-1 से हराया, जिसमें रोनाल्डो दो शानदार गोल दागकर जीत के हीरो बने. रोनाल्डो के लिए यह पल बेहद भावुक करने वाला था.

Advertisement

नेपाल में नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर रोक, तेल संकट के बीच बालेन सरकार का सख्त फैसला

नेपाल सरकार ने सभी प्रकार के सार्वजनिक वाहनों के नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का फैसला किया है. नेपाल के ट्रांसपोर्ट विभाग ने वैसे तो बढ़ते ट्रैफिक जाम, वायु प्रदूषण और सड़कों पर बढ़ते दबाव को आधिकारिक कारण बताया है, लेकिन जानकार इस निर्णय को संभावित तेल आपूर्ति संकट की तैयारी से भी जोड़कर देख रहे हैं.

CBSE का थ्री लैंग्वेज पॉलिसी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

CBSE की नई थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. याचिका में उन्होंने कहा कि कक्षा 9 के छात्रों पर अचानक अतिरिक्त भाषाएं पढ़ने का दबाव डालना ठीक नहीं है. मुकुल रोहतगी का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं के करीब पहुंचे छात्रों के लिए इस नई नीति को लागू करना व्यावहारिक नहीं है.

‘मां बनना गुनाह नहीं’... विनेश फोगाट मामले में WFI पर भड़का दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला पहलवान विनेश फोगाट को घरेलू प्रतियोगिताओं से बाहर करने के WFI के फैसले पर नाराज़गी जताई है. कोर्ट ने WFI को फटकार लगाते हुए कहा कि 'मातृत्व कोई अपराध नहीं है' और किसी खिलाड़ी के साथ 'बदले की भावना' से व्यवहार नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने केंद्र से विशेषज्ञ समिति बनाकर विनेश को एशियन गेम्स ट्रायल्स में मौका देने को कहा है.

Advertisement

IRCTC घोटाला केस में लालू परिवार को कोर्ट से राहत, 9 जून तक फैसला टला

IRCTC घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से फिलहाल थोड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने आरोप तय करने के फैसले को 9 जून तक के लिए टाल दिया है. ये मामला 2004-2009 के बीच रेलवे होटलों के ठेके में गड़बड़ी से जुड़ा है, जिसमें लालू परिवार के कई सदस्य आरोपी हैं.

सीएम रेखा गुप्ता की दिल्लीवालों को सौगात: प्रदूषण से निपटने के लिए बनेंगे 100 ऑक्सीजन पार्क, पक्षियों के लिए होंगे फलदार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 100 ऑक्सीजन पार्क विकसित करने का ऐलान किया है. ये पार्क खास तरह के होंगे जहां बहुत घने पेड़ लगाए जाएंगे ताकि शहर की हवा साफ हो सके और प्रदूषण कम हो सके. दिल्ली के उत्तर में बुराड़ी इलाके के मुखमेलपुर गांव में 3 एकड़ जमीन पर दिल्ली का पहला ऑक्सीजन पार्क बनाया जाएगा.  
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement