scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 फरवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

PM नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब हुई है. पुलिस ने बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग बनाने वाले 8 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक आयात पर प्रस्तावित टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15% करने का ऐलान किया है. एक दिन पहले ही उन्होंने 10 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी. 

Advertisement
X
आतंकी ISI के लिए काम कर रहे थे. (Photo: Representational)
आतंकी ISI के लिए काम कर रहे थे. (Photo: Representational)

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब हुई है. पुलिस ने बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग बनाने वाले 8 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक आयात पर प्रस्तावित टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15% करने का ऐलान किया है. एक दिन पहले ही उन्होंने 10 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी. PM नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. वहीं, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर के पास  एयरस्ट्राइक की है. पढ़ें रविवार सुबह की टॉप खबरें...

आतंकी हमले की साजिश नाकाम! तमिलनाडु-बंगाल से 8 अरेस्ट, PAK-बांग्लादेश से है कनेक्शन

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब हुई है. पुलिस ने बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग बनाने वाले 8 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी पाकिस्तान ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर काम कर रहे थे. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एक ऑपरेशन के तहत, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से इन 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

ट्रंप का फिर 'मूड स्विंग'... ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15% किया, इस फैसले का भारत पर क्या पड़ेगा असर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक आयात पर प्रस्तावित टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15% करने का ऐलान किया है. एक दिन पहले ही उन्होंने 10 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी. यह टैरिफ 150 दिनों के लिए ही प्रभावी रहेगा और इसे स्थायी बनाने के लिए ट्रंप प्रशासन को अमेरिकी कांग्रेस से कानून पास कराना होगा.

Advertisement

दिल्ली से मेरठ का सफर अब मिनटों में... PM मोदी आज करेंगे नमो भारत के फुल स्ट्रेच का शुभारंभ

PM नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम मोदी नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ मेरठ मेट्रो का भी उद्घाटन करेंगे. इस परियोजना के तहत दिल्ली-मेरठ के बीच यात्रा समय घटकर 55 मिनट हो गया है.

अफगान बॉर्डर पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक... आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा, 19 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर के पास  एयरस्ट्राइक की है. पाकिस्तान का दावा है कि इन हमलों में उन आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया है, जो पाकिस्तान के भीतर हालिया फिदायीन हमलों के लिए ज़िम्मेदार थे. वहीं अफगानिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान ने मदरसे पर हमला किया है. साथ ही दावा किया कि इन हमलों में 19 आम लोगों की मौत हुई है.

India vs South Africa T20 World Cup 2026: क्या बारिश बिगाड़ सकती है इंडिया-साउथ अफ्रीका का मैच? जानें अहमदाबाद का मौसम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है. अहमदाबाद में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है. कोलंबो में शनिवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला ही मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement