scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 अप्रैल 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला खेला गया. जिसमें हैदराबाद ने 47 रनों से जीत हासिल की. वहीं, दिल्ली में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों में छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए नए उपाय लागू किए गए हैं.

Advertisement
X
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई (Photo: ITG)
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई (Photo: ITG)

अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया. वहीं, दिल्ली बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों में हर घंटे वॉटर बेल बजाए जाने के निर्देश दिए. इन खबरों के अलावा, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि वेस्ट एशिया संघर्ष में अबतक 8 भारतीयों की मौत चुकी है. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.

हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रनों से दी पटखनी, अभिषेक ने जड़ा शतक, मलिंगा को 4 विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला खेला गया. जिसमें हैदराबाद ने 47 रनों से जीत हासिल की. मैच में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 242 रन बनाए थे, जिसके जवाब में उतरी दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी.

दिल्ली के स्कूलों में हर घंटे बजेगी Water Bell, बच्चों को दिलाई जाएगी पानी पीने की याद

दिल्ली में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों में छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए नए उपाय लागू किए गए हैं. शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को सर्कुलर जारी कर सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे हर 45 से 60 मिनट में घंटी बजाकर छात्रों को पानी पीने की याद दिलाएं. यह कदम संभावित प्रतिकूल मौसम की चेतावनी के बाद उठाया गया है.

Advertisement

पश्चिम एशिया संघर्ष में 8 भारतीयों की मौत, एक अब भी लापता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया के चल रहे संघर्ष में भारत के 8 नागरिकों की जान चली गई है, जबकि एक भारतीय अभी भी लापता है. उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय ने प्रभावित परिवारों से संपर्क कर मदद का आश्वासन दिया है और लापता की तलाश जारी है. उन्होंने कहा, 'हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं.'

पाकिस्तान की स्वदेशी 'तैमूर' एयरलॉन्च क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, शहबाज-मुनीर ने सेना को दी बधाई

पाकिस्तान नौसेना ने स्वदेशी तैमूर एयर लॉन्च क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है. इस मिसाइल ने समुद्र में अपने लक्ष्य पर बेहद सटीक निशाना साधा. तैमूर एक एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम है, जिसे खासतौर पर विमान से लॉन्च करने के लिए बनाया गया है. ये जमीन और समुद्र दोनों पर लगभग 600 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम है.

मणिपुर के पहाड़ी जिलों में बवाल, बंद के दौरान दो गुटों में झड़प

मणिपुर के सेनापति और कांगपोकपी जिलों में मंगलवार को उस वक्त तनाव फैल गया, जब नागा नागरिक निकायों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान 2 आदिवासी समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई. प्रशासन ने प्रभावित इलाकों और नेशनल हाईवे पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है. वर्तमान में सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रण में है.

Advertisement

दिल्ली में दिखेगा भीषण गर्मी का प्रकोप... 42 °C पहुंचेगा पारा, IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट

दिल्ली में गर्मी ने अब अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में हालात और कठिन हो सकते हैं. दिल्ली में मंगलवार को तेज धूप और गर्म हवाओं का लोगों को सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार से लेकर 24 अप्रैल तक दिल्ली में लू चल सकती है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए 152 सीटों पर प्रचार अभियान मंगलवार शाम 6 बजे थम गया. इस चरण के लिए मतदान 23 अप्रैल को होना है. पहले चरण के प्रचार के दौरान एसआईआर प्रमुख मुद्दा रहा, जिस पर सत्ताधारी TMC और मुख्य विपक्षी दल BJP के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. दोनों ही दलों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे भी किए.

काशी में गंगा आरती में नजर आए क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, श्रद्धा से किया पूजन

क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज ने वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर गंगा आरती में हिस्सा लिया. दोनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. आईपीएल शेड्यूल से समय निकालकर पहुंचे रिंकू सिंह ने अपनी मंगेतर प्रिया सरोज संग दशाश्वमेध घाट पर आरती का आनंद लिया. रिंकू को देखने के लिए फैंस की भीड़ जुट गई.

Advertisement

कंगना रनौत ने आगरा कोर्ट में दाखिल की अर्जी, किसान आंदोलन केस में फैसले को टालने की मांग

आगरा के एमपी-एमएलए कोर्ट में अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने मंगलवार को किसान आंदोलन से जुड़े मामले में फ़ैसला टालने की अर्जी दाखिल की. इस अर्जी के जरिए कंगना ने 30 अप्रैल को आने वाले फ़ैसले को आगे बढ़ाने की मांग की गई. कंगना के वकील का कहना है कि शिकायतकर्ता को अतिरिक्त मौक़ा मिला है, इसलिए बचाव पक्ष को भी समय मिलना चाहिए.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement