scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 नवंबर 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि एनसीआर क्षेत्र के सभी राज्यों को कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस बंद करने का तत्काल निर्णय लेना चाहिए.

Advertisement
X
Delhi Pollution
Delhi Pollution

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि एनसीआर क्षेत्र के सभी राज्यों को कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस बंद करने का तत्काल निर्णय लेना चाहिए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक हैं सेफ हैं' नारे पर तीखा कटाक्ष किया और उन पर महाराष्ट्र के लोगों के ऊपर बिजनेस टाइकून गौतम अडानी के हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया. उनके इन आरोपों पर बीजेपी ने भी जोरदार पलटवार किया. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर हमला करने के लिए यूक्रेन को अमेरिका निर्मित लंबी दूरी के मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है. पढ़िए सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें...

1. 'दिल्ली-NCR के सभी स्कूल बंद किए जाएं', बढ़ते प्रदूषण के बीच SC का राज्यों को निर्देश

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि एनसीआर क्षेत्र के सभी राज्यों को कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए सभी भौतिक कक्षाएं बंद करने का तत्काल निर्णय लेना चाहिए. इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार शाम को राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर 10वीं और 12वीं क्लास को छोड़कर सभी छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस बंद करने की घोषणा की थी.

2. 'भारत को लूटने वाले सेफ का मतलब तिजोरी समझते हैं', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक हैं सेफ हैं' नारे पर तीखा कटाक्ष किया और उन पर महाराष्ट्र के लोगों के ऊपर बिजनेस टाइकून गौतम अडानी के हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया. उनके इन आरोपों पर बीजेपी ने भी जोरदार पलटवार किया. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर घपले-घोटालों में शामिल रहने का आरोप लगाया.

Advertisement

3. 'आग में घी डालना...', अमेरिका की इस घोषणा पर भड़का रूस, दे डाली चेतावनी!

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर हमला करने के लिए यूक्रेन को अमेरिका निर्मित लंबी दूरी के मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है. यूक्रेन के सैनिक अब रूस के अंदर हमला करने के लिए आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) का इस्तेमाल कर सकेंगे. इस खबर के सामने आने के बाद रूस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. रूस का कहना है कि अगर उसके क्षेत्र के अंदर पश्चिमी हथियार दागे गए तो यूक्रेन को नहीं बल्कि इसकी अनुमति देने वाले देशों को निशाना बनाया जाएगा.

4. AUS va PAK: 57 रन और 9 विकेट... ऑस्ट्रेलिया ने निकाली पाकिस्तान की अकड़, टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ 

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला होबार्ट के बेलरीव ओवल में खेला गया. 18 नवंबर (सोमवार) को खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में मेजबान टीम को जीत के लिए 117 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 11.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान से वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी ले लिया.

Advertisement

5. मणिपुर में बिगड़ रहे हालात, CAPF की 50 अतिरिक्त कंपनियां भेजेगी केंद्र सरकार 

मणिपुर में एक बार फिर हालात बिगड़ रहे हैं. रविवार रात उग्र भीड़ और स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों ने फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. हिंसा की ताजा घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने सीएपीएफ की 50 अतिरिक्त कंपनियां मणिपुर भेजने का फैसला किया है. सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार ने मणिपुर में सीएपीएफ की 50 अतिरिक्त कंपनियां भेजने का फैसला किया है. राज्य में 'चुनौतीपूर्ण' स्थिति से निपटने के लिए केंद्र मणिपुर में 5,000 से अधिक जवानों को तैनात करेगा. गृह मंत्रालय ने इससे पहले अर्द्ध सैनिक बलों की 20 अतिरिक्त कंपनियां मणिपुर भेजी थीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement