केंद्र सरकार ने सोना और चांदी पर आयात शुल्क 6 फीसदी बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया. वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन हुआ. इन खबरों के अलावा, यूपी में बड़े संस्थानों में हफ़्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने की एडवाइज़री जारी होगी. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.
सोना-चांदी आज से होगा महंगा, सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी में किया तगड़ा इजाफा
मोदी सरकार ने सोना-चांदी पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है. अब इन पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस लगेगा. सरकार ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. माना जा रहा है कि सरकार ने यह कदम सोने का आयात घटाने, गिरते रुपये को संभालने और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने को उठाया गया है.
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया. 38 वर्षीय प्रतीक यादव Mulayam Singh Yadav और उनकी दूसरी साधना गुप्ता के बेटे थे. स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. वे बीजेपी लीडर अपर्णा यादव के पति थे. उनके निधन से पूरा परिवार गमगीन है.
मंत्रियों के काफिले में कटौती, दो दिन Work From Home... पीएम की अपील पर योगी सरकार के निर्देश
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों संग बैठक में कई अहम निर्देश दिए. सीएम और मंत्रियों के काफ़िले में 50% वाहनों की कटौती करने को कहा गया. सरकारी बैठकों, सेमिनार और वर्कशॉप ज़्यादा से ज़्यादा वर्चुअल कराने पर ज़ोर दिया गया. साथ ही प्रदेश में बड़े संस्थानों में हफ़्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने की एडवाइज़री जारी होगी.
GT vs SRH, IPL 2026 Highlights: गुजरात के सामने हैदराबाद ने टेके घुटने... धमाकेदार जीत के साथ टेबल टॉपर बनी GT
IPL 2026 में मंगलवार को गुजरात टाइटन्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ. अहमदाबाद में हुए इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने 82 रनों से जीत हासिल की. गुजरात ने हैदराबाद को जीत के लिए 169 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन उसकी पूरी टीम 86 रनों पर ही सिमट गई. इस धमाकेदार जीत के चलते गुजरात टाइटन्स अब अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई.
प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज़! इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार में बारिश जारी रहने के आसार हैं. पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक कई मौसमीय सिस्टम एक साथ सक्रिय हुए हैं.
तेहरान में 4.6 तीव्रता का भूकंप, ईरानी मीडिया का दावा
ईरान की राजधानी तेहरान में मंगलवार को भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए. ईरानी सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक़, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 रही. भूकंप ज़मीन से 10 किलोमीटर गहराई में आया. तेहरान, माज़ांदरान, कोम और अल्बोरज़ प्रांतों में रेड क्रेसेंट टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर नहीं है.
पीएम की अपील, CMs के एक्शन, BJP शासित पांच राज्यों में ईंधन बचत के लिए लागू हुए ये निर्देश
मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में सख्त कदम उठाए गए हैं. इन राज्यों में कहीं काफ़िलों में गाड़ियां घटाई गईं, तो कहीं कारपूलिंग, वर्क फ्रॉम होम और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि पेट्रोल-डीज़ल की बचत हो सके.
ना अभिषेक शर्मा चले, ना ट्रेविस हेड... गुजरात के आगे पस्त हुए हैदराबादी बल्लेबाज, बने शर्मनाक रिकॉर्ड्स
आईपीएल 2026 में मंगलवार को खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच में कई शर्मनाक रिकोर्ड्स बने. गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हैदरादाबाद की टीम सिर्फ 86 रनों पर सिमट गई, जो उसका अब तक का सबसे कम स्कोर है. साथ ही रनों के लिहाज़ से यह सनराइजर्स की सबसे बड़ी हार भी रही. वहीं गुजरात ने 82 रन से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी का भावुक संदेश, अपर्णा यादव को दी सांत्वना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक जताया है. सीएम योगी ने इसे ‘अत्यंत दुःखद’ बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
कानपुर देहात में 400 करोड़ का जमीन घोटाला, पूर्व ADM समेत कई पर FIR, थर्मल प्लांट के नाम पर खेल
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में करीब 400 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में पूर्व एडीएम, कंपनी के प्रतिनिधि और बैंक अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि थर्मल पावर प्लांट लगाने के नाम पर ली गई जमीन का गलत इस्तेमाल किया गया.