scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 05 दिसंबर 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 05 दिसंबर 2024 की खबरें और समाचार: देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की. दिल्ली के वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकरा को फटकार लगाई.

Advertisement
X
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की. दिल्ली के वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकरा को फटकार लगाई. पढ़िए गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें...

फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी CM

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की. इस दौरान एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की. 

'आप चाहते हैं कि मजदूर भूखे मरें?' प्रदूषण पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट की दिल्ली सरकार को फटकार

दिल्ली के वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकरा को फटकार लगाई. साथ ही दिल्ली के मुख्य सचिव से पूछा- क्या आपने हमारे आदेश के बाद निर्माण श्रमिकों को खुद को रजिस्टर्ड कराने के लिए एक भी नोटिस जारी किया? इस पर मुख्य सचिव ने कहा कि वह संबंधित विभाग के सचिव से इस बारे में पूछेंगे. हालांकि आदेश के बाद कोई नोटिस जारी नहीं किया गया.

Advertisement

धमकी मामले में पप्पू यादव के करीबी का नाम आया सामने, पकड़े गए आरोपी के खुलासे से हड़कंप

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी रामबाबू यादव ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए हैं. आरोपी ने कहा कि उसे धमकी देने के लिए सांसद पप्पू यादव के करीबी राजेश यादव ने कहा था और इसके लिए प्रलोभन भी दिया गया था. आरोपी रामबाबू यादव ने पप्पू यादव के सहयोगी राजेश यादव का नाम लेते हुए कहा कि उसी ने प्रलोभन देकर धमकी वाला वीडियो बनवाया था और वीडियो वायरल करने की बात कही थी. 

जॉर्ज सोरोस, राहुल गांधी और... संबित पात्रा बोले- भारत के खिलाफ साजिश के ये इंटरनेशनल ट्रायंगल

रिश्वतखोरी के एक मामले में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका के अभियोग को लेकर कांग्रेस ने हमला तेज कर दिया है. इस बीच भारतीय जनता  पार्टी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए इस त्रिकोणीय एजेंडा बताया है.  बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया कि भारत को अस्थिर करने के लिए एक त्रिकोणीय गठजोड़ काम कर रहा है. इसके लिए उन्होंने जॉर्ज सोरोस,  OCCRP और वैश्विक मीडिया जांच एजेंसियों के साथ-साथ राहुल गांधी को भी जिम्मेदार ठहराया है.

Advertisement

संभल में लगने जा रहे उपद्रवियों के पोस्टर, डिजाइन फाइनल... 6 दिसंबर और जुमे को लेकर पुलिस हाई अलर्ट

यूपी के संभल में हुई हिंसा के आरोपियों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है. जिन लोगों ने जिले में उपद्रव किया, तोड़फोड़ की, उनके पोस्टर अब शहर के चौराहों पर लगाए जाएंगे. पुलिस ने यह भी अनुमान लगाया है कि संभल हिंसा में आगजनी और तोड़फोड़ से करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. इस नुकसान की वसूली भी उपद्रवियों से की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement