scorecardresearch
 

बंगाल: गंगासागर मेला 8 जनवरी से होगा शुरू, 13 RT-PCR और 11 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए

मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंगासागर मेले की तैयारियों का जायज़ा लेने तीन दिवसीय दौरे पर जा रही हैं. इस दौरान ममता कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना करेंगी.

Advertisement
X
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
स्टोरी हाइलाइट्स
  • तीन दिन के दौरे पर जाएंगी ममता बनर्जी
  • गंगासागर मेले की तैयारियों का लेंगी जायजा

पश्चिम बंगाल में इस बार 8 जनवरी से 16 जनवरी तक गंगासागर मेला आयोजित किया जा रहा है. इसे लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. कोरोना और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए गंगासागर मेले के लिए 13 मेडिकल स्क्रीनिंग कैंप, 13 RT-PCR जांच केंद्र और 11 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं. इसके साथ ही मेले में 5 आइसोलेशन सेंटर का भी इंतजाम किया गया है.

बता दें कि कल यानी मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंगासागर मेले की तैयारियों का जायज़ा लेने तीन दिवसीय दौरे पर जा रही हैं. इस दौरान ममता कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना करेंगी. जबकि बुधवार को सीएम मेले की तैयारियों का जायजा लेंगी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी.

ये है स्नान की तिथि और मुहूर्त

इस बार पुण्य स्नान 14 जनवरी दोपहर 11.46 से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगा.

चाक-चौबंद रहेगी मेले की सुरक्षा व्यवस्था

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 1050 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं. इसके साथ ही 20 ड्रोन और इंटिग्रेटेड कंट्रोल रूम से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी. इसके साथ ही मेला परिसर में 2 एयर एंबुलेंस, 85 एंबुलेंस औऱ 3 वाटर एंबुलेंस 24 घंटे तैनात रहेंगी. 

Advertisement

2500 वॉलंटिय़र और सेल्फ हेल्प ग्रुप काम करेंगे

मेले में 2500 वॉलंटियर के अलावा सेल्फ हेल्प ग्रुप भी काम करेंगे. इसके साथ ही रेलवे से अनुरोध किया है कि सियालदाह और हावड़ा से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएं. बता दें कि इस बार हालांकि कोविड और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कोलकाता में RT-PCR टेस्ट केंद्र बनाए जा रहे हैं. 

 

Advertisement
Advertisement