महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले महायुति और महा विकास अघाड़ी में जुबानी जंग तेज हो गई है. शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने गुजरात में हुए मंत्रिमंडल फेरबदल का हवाला देते हुए कहा, 'महाराष्ट्र में आधे से आधा दर्जन से ज्यादा मिनिस्टर भ्रष्ट हैं, करप्ट हैं, उनको निकालना चाहिए.' वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए विपक्ष को हताश बताया.