scorecardresearch
 

जमीन से खुद-ब-खुद निकल रहा पानी, देखने के लिए दूसरी जगहों से आ रहे लोग, Video

महाराष्ट्र के मनोरा में नर्सरी में हुआ बोरवेल खासा चर्चा में है. जब से बोर कराया हुआ है उसके बाद से इसमें से लगातार पानी निकल रहा है. न तो इसमें डाली गई पानी की मोटर चलाई जा रही है और न ही किसी और तरीके से पानी निकाला जा रहा है.

Advertisement
X
बोरवेल से निकलता हुआ पानी.
बोरवेल से निकलता हुआ पानी.

महाराष्ट्र के चंद्रपुर के मध्य चांदा के अंतर्गत आने वाले मानोरा के कक्ष क्रमांक 447 में मौजूद नर्सरी के लिए बोरवेल कराया गया था. अब इस बोरवेल से 24 घंटे पानी की धार वह रही है. हैरानी की बात यह है कि न तो बोलवेल में डली हुई सबमर्सिबल को चलाया जा रहा है और न कि अन्य किसी तरीके से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है. मगर, बोरवेल के पाइप से लगातार पानी तेजी से बाहर निकल रहा है. लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों हो रहा है.

दरअसल, मानोरा के कक्ष क्रमांक 447 में 1 अप्रैल को बोरवेल कराया गया था. यहां पर मौजूद नर्सरी को पर्याप्त पानी मिल सके इसलिए बोरवेल कराने के दौरान 40 फुट की गहराई पर ही पानी निकल आया. तब से लेकर 12 दिन बीत जाने के बाद भी बोरवेल से पानी निकलना बंद नहीं हो रहा है. पानी लगातार निकले जा रहा है. 

देखें वीडियो...

दूसरे इलाकों से देखने आ रहे लोग

लोग इसे चमत्कार का नाम दे रहे हैं और आस-पास के इलाके के कई लोग इस बोरवेल के बारे में सुनने के बाद इसे देखने और इसका पानी पीने के लिए आ रहे हैं. लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा है कि किसी बोरवेल अपने अपने आप ही पानी निकल रहा है. 

आंतरिक दबाव के कारण इस तरह बाहर निकल रहा है पानी: सुरेश चोपने

Advertisement

जमीन से पानी निकलने के मामले में चंद्रपुर के भौगोलिक जानकर सुरेश चोपने का कहना है कि हजारों वर्षों से विभिन्न परतों में जमीन के नीचे जो पानी रिसता आया है. वह पत्थरों के आंतरिक दबाव के कारण इस तरह बाहर निकल रहा है. हाइड्रोस्टेटिक परत के दबाव से बनने वाली विशेष संरचना से यह पानी आसानी से निकल जाता है. चंद्रपुर जिले के कन्हारगांव में भी वन विभाग की एक अन्य नर्सरी में भी इसी तरह बोरवेल से पानी निकलता है.

 

Advertisement
Advertisement