scorecardresearch
 

4 महीने की बच्ची को 2 माह में 20 हार्ट अटैक, फिर भी सही-सलामत

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो महीने में 20 बार हार्ट अटैक के बाद भी चार महीने की एक बच्ची सकुशल है.

Advertisement
X
जन्म के समय से ही थी दिल की बीमारी
जन्म के समय से ही थी दिल की बीमारी

महाराष्ट्र के सोलापुर में चार माह की एक बच्ची को दो महीने में 20 बार हार्ट अटैक होने के बाद भी उसके बचने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है.

शहर के एक अस्पताल में अदिति गिलबिले की कार्डियेक सर्जरी की गई है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है. डॉक्टरों का कहना है कि, 'अदिति की हालत में अब सुधार है, वह 8 से 9 महीनों के बाद सामान्य जीवन जी सकेगी.'

तीन लाख में से एक बच्चे को होती है ये बीमारी
अदिति को जन्म के समय से ही दिल की कोशिकाओं से जुड़ी ऐसी दुर्लभ बीमारी थी जो तीन लाख बच्चों में से किसी एक को होती है. इस बीमारी के चलते दिल तक पहुंचने वाले खून का प्रवाह बेहद कम हो जाता है और कई बार हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है. ह्रदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित 0.25 फीसदी से 0.5 फीसद लोगों को इस तरह की समस्या झेलनी पड़ती है.

Advertisement

21 फरवरी को हुआ था ऑपरेशन
अदिति की इस बीमारी के संबंध में तब संकेत मिले थे, जब वह महज दो महीने की ही थी. अदिति के घर के पास के एक डॉक्टर ने ही इस बीमारी के बारे में संकेत दिया था. डॉक्टर ने प्रीति से बच्ची को पुणे ले जाने को कहा था. इसके बाद दंपती ने एचएन रिलायंस हॉस्पिटल जाकर 21 फरवरी को बच्ची का ऑपरेशन करवाया. फिलहाल अदिति खतरे से बाहर है.

Advertisement
Advertisement