scorecardresearch
 

दुबई में शिवसेना विधायक की हार्ट अटैक से मौत, परिवार संग दोस्त से मिलने गए थे

अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमेश लटके का बुधवार को निधन हो गया. बताया जा रहा है कि शिवसेना विधायक लटके पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ दुबई में थे.

Advertisement
X
 विधायक रमेश लटके (फाइल फोटो)
विधायक रमेश लटके (फाइल फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से थे विधायक
  • लटके के निधन के बाद शोक में समर्थक

मुंबई के अंधेरी पूर्व (Andheri East) से शिवसेना विधायक रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक, वो दुबई में अपने दोस्त से मिलने गए थे. बुधवार रात को अचानक उनको दिल का दौरा आया और उनकी मौत हो गई. रमेश लटके की उम्र 52 साल थी. 

बताया जा रहा है कि जब उन्हें अटैक आया तब उनका परिवार शॉपिंग के लिए गया हुआ था. उनके शव को दुबई से मुंबई लाने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि रमेश लटके 2014 में कांग्रेस के सुरेश शेट्टी को हराकर पहली बार अंधेरी पूर्व से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे. 2019 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार एम पटेल को हराया था. इसके अलावा वो कई दफे बीएमसी में पार्षद भी रह चुके हैं.

उनके निधन के बाद शिवसेना में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके समर्थकों को भी गहरा झटका लगा है. विधायक लटके कुछ दिनों से अपनी फैमिली के साथ दुबई में थे. इसी दौरान बुधवार को उनके निधन की सूचना आई है. 

बता दें कि हार्ट अटैक से कुछ समय पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे यूथ कांग्रेस के मोहब्बत सिंह नेता की मौत हो गई थी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रम में पहुंचने से कुछ ही समय पहले माइक पर बोलते-बोलते युवक कांग्रेस के नेता मोहब्बत सिंह को अचानक दिल का दौरा पड़ गया और वे मंच पर ही गिर पड़े थे.

Advertisement

वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी का निधन भी हार्ट अटैक की वजह से हुआ था. कोलकाता में उन्होंने आखिरी सांस ली थी. सुब्रत मुखर्जी 75 साल के थे.

 

Advertisement
Advertisement