scorecardresearch
 

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, डॉक्टरों ने दी 3-4 दिन आराम की सलाह

शरद पवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. उन्हें हाल में ही सांस में समस्या होने के कारण भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है. डॉक्टरों ने उन्हें तीन से चार दिन आराम करने की सलाह दी है. यह जानकारी उनकी बेटी सुप्रीम सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिया है.

Advertisement
X
रूबी हॉल क्लिनिक से शरद पवार को मिली छुट्टी (Photo: PTI)
रूबी हॉल क्लिनिक से शरद पवार को मिली छुट्टी (Photo: PTI)

महाराष्ट्र में एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार को शनिवार दोपहर पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिल गई है. 85 साल के राज्यसभा सदस्य शरद पवार को इस सप्ताह की शुरुआत में सांस लेने में दिक्कत और लगातार खांसी के कारण उनके बारामती स्थित घर से अस्पताल लाया गया था.

उनकी बेटी और एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर बताया कि कि डॉक्टरों ने पवार को तीन से चार दिन तक घर पर आराम करने की सलाह दी है. वे इस दौरान पूरी तरह आराम करेंगे और फिर धीरे-धीरे अपनी रेगुलर रूटीन और पब्लिक इवेंट्स में लौटेंगे.

रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट और चेयरमैन डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि शरद पवार की तबीयत में काफी सुधार हुआ है और वे अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं. मेडिकल टीम ने उन्हें दवा का पूरा कोर्स पूरा करने के साथ-साथ आराम करने की सलाह दी है.

इस कठिन समय में पवार ने अपने स्वास्थ्य की चिंता करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया. सुप्रिया सुले ने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्टाफ की भी प्रशंसा की जिन्होंने उनकी देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती और बिजनेसमैन सारंग की शादी तय, नागपुर की बहू बनेंगी शरद पवार की नातिन

उनके करीबी सहयोगी विठ्ठल मणियार ने कहा कि पवार कुछ दिन पुणे स्थित अपने निवास पर आराम करेंगे और दवा का कोर्स पूरा होने के बाद मुंबई जा सकते हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार पहले भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से गुज़र चुके हैं, जिनमें ओरल कैंसर भी शामिल है. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में वे स्वस्थ होकर जल्द ही सक्रिय जीवन में लौटने की ओर बढ़ रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement