scorecardresearch
 

PMC बैंक के एक और खाताधारक की मौत, दावा- इलाज के लिए नहीं मिला समय पर पैसा

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के एक और खाताधारक की मौत हो गई है. मृतक का नाम एंड्रयू लोबो है. पीएसमी बैंक के मुलुंड शाखा में उनका खाता था. एंड्रयू लोबो के दोस्तों और पीएमसी खाताधारकों का दावा है कि इलाज के लिए समय पर पैसा नहीं मिलने के कारण उनकी मृत्यु हो गई. 

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

  • मुलुंड शाखा में था एंड्रयू लोबो का खाता
  • कई खाताधारकों की हो चुकी है मौत

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के एक और खाताधारक की मौत हो गई है. मृतक का नाम एंड्रयू लोबो है. पीएसमी बैंक के मुलुंड शाखा में उनका खाता था. एंड्रयू लोबो के दोस्तों और पीएमसी खाताधारकों का दावा है कि इलाज के लिए समय पर पैसा नहीं मिलने के कारण उनकी मृत्यु हो गई.

गौरतलब है कि इससे पहले भी पीएमसी बैंक के कई खाताधारकों की मौत हो चुकी है. 18 अक्टूबर को मुलुंड के ही निवासी मुरलीधर धारा नामक खाताधारक की हार्ट अटैक से मौत की खबर आई थी. धारा के पुत्र प्रेम धारा के अनुसार वह बीमार थे और बैंक से पैसे न मिलने के कारण समय पर सही उपचार नहीं हो पाया था. इससे चंद रोज पहले ही  59 वर्षीय फत्तोमल पंजाबी नामक खाताधारक की मौत के पीछे भी वजह हार्ट अटैक सामने आया था.

Advertisement

फत्तोमल पंजाबी के पहले पहले ओशिवारा के तारापोरेवाला गार्डन निवासी संजय गुलाटी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. गुलाटी के खाते में लगभग 90 रुपये जमा थे. वह पाबंदियों के खिलाफ खाताधारकों के प्रदर्शन में शामिल हुए थे. प्रदर्शन के बाद घर लौटे, तो हार्ट अटैक से मौत हो गई थी.

क्या है पीएमसी घोटाला

पीएमसी बैंक ने केवल एक कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट ऐंड इन्फ्रास्ट्रॅक्चर (HDIL) को ही बैंक की ओर दिए गए कुल लोन का 73 फीसदी हिस्सा दे दिया. वह भी तब, जबकि यह कंपनी पहले से ही दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है. इसके बाद आरबीआई ने बैंक पर कई पाबंदियां लगा दीं.

Advertisement
Advertisement