scorecardresearch
 

सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से नहीं है कनेक्शन

धाकड़ राम विश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला के परिवार को भी ई-मेल भेजकर धमकी दी थी. इसके बाद पंजाब में भी उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. पंजाब पुलिस भी उसकी कस्टडी लेने की तैयारी में है. अब तक की जांच में धाकड़ राम बिश्नोई का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है.

Advertisement
X
मुंबई पुलिस के बाद पंजाब पुलिस लेगी उसकी कस्टडी.
मुंबई पुलिस के बाद पंजाब पुलिस लेगी उसकी कस्टडी.

सलमान खान को दूसरी बार जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी धाकड़ राम बिश्नोई को रविवार को गिरफ्तार किया गया था. उस पर राजस्थान में आर्म्स एक्ट के तहत 6 महीने पहले एक मामला दर्ज किया गया था. सिद्धू मूसेवाला के परिवार को भी धाकड़ राम विश्नोई ने ई-मेल भेजकर धमकी दी थी, जिसके बाद पंजाब में भी उस पर एक मामला दर्ज किया गया था. 

मुंबई पुलिस की जांच के बाद पंजाब पुलिस भी धाकड़ राम बिश्नोई की कस्टडी लेगी. अब तक की जांच में धाकड़ राम बिश्नोई का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है. धाकड़ राम बिश्नोई को मुंबई के बांद्रा कोर्ट में सोमवार को पुलिस ने पेश किया. 

मुंबई पुलिस को रविवार को सौंपा गया था  

धाकड़ राम विश्नोई ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को ईमेल भेजकर जान से मार देने की धमकी दी थी. इस मामले में राजस्थान के थाना लूणी पुलिस ने रविवार को सियागो की ढाणी रोहिचा कलां थाना लूणी के रहने वाले आरोपी धाकड़ राम विश्नोई को डिटेन कर मुंबई से आई पुलिस को सौंप दिया था. 

डीसीपी वेस्ट गौरव यादव ने बताया कि आरोपी धाकड़ राम विश्नोई द्वारा पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को भी ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी थी. पंजाब के मानसा जिले में थाना सदर पुलिस की टीम भी शुक्रवार 24 मार्च को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जोधपुर आई थी. 

Advertisement

मुंबई के बांद्रा थाने में दर्ज हुआ था केस  

डीसीपी यादव ने बताया कि फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी भेजने के ईमेल पर थाना बांद्रा में केस दर्ज किया गया था. इस संबंध में रविवार को एएसआई बजरंग जगताप के नेतृत्व में मुंबई से टीम जोधपुर आई थी. जोधपुर कमिश्नर रविदत्त गौड़ के निर्देश पर एडीसीपी बोरानाडा जयप्रकाश अटल के सुपरविजन में थाना लूणी से इमदाद उपलब्ध कराई गई. 

अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार हो चुका है धाकड़ राम  

लूणी एसएचओ ईश्वर चंद्र पारीक ने आरोपी धाकड़ राम विश्नोई को डिटेन कर मुंबई पुलिस को सौंपा दिया था. आरोपी को पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है. 12 सितंबर 2022 को थाना सरदारपुरा पुलिस की टीम ने अवैध हथियार सहित धाकड़ राम को गिरफ्तार किया था.

(इनपुट- दिपेश)

Advertisement
Advertisement