scorecardresearch
 

ड्रग्स ओवरडोज से दो छात्रों की मौत के बाद एक्शन में मुंबई पुलिस, 26 लाख का माल जब्त, पेडलर अरेस्ट

मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एंटी नारकोटिक्स सेल ने इरफान अली अंसारी नाम के पेडलर को 200 एक्सटेसी पिल्स के साथ गिरफ्तार किया है.

Advertisement
X
एंटी नारकोटिक्स सेल ने मुंबई से इरफान अली अंसारी नाम के पेडलर को गिरफ्तार किया. (Photo: Representational)
एंटी नारकोटिक्स सेल ने मुंबई से इरफान अली अंसारी नाम के पेडलर को गिरफ्तार किया. (Photo: Representational)

मुंबई के नेस्को ग्राउंड में दो स्टूडेंट्स की ड्रग्स के कारण मौत हो गई, इसके बाद से मुंबई पुलिस ने ड्रग्स और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ एक जंग छेड़ दी है. एंटी नारकोटिक्स सेल ने कल मुंबई के साकीनाका इलाके से इरफान अली अंसारी नाम के पेडलर को गिरफ्तार किया है.

इरफान अली अंसारी के पास से 200 एक्सटेसी पिल्स भी बरामद किया गया है. जिनकी कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि गोरेगांव नेस्को के सेंटर में ड्रग्स ओवरडोज की वजह से दो छात्रों की मौत हो गई.

इरफान पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

इरफान अली अंसारी को 2021 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया था और 4 साल तक जेल में रहा, 1 साल पहले ही वह जेल से बाहर आया था.

पुलिस को इरफान के पास से एक मोबाइल भी मिला है जिसमें जो लोग एक म्यूजिक पार्टी में मौजूद थे उनके नंबर उसके मोबाइल से पुलिस ने बरामद किए हैं. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इरफान अली अंसारी ने म्यूजिक पार्टी में भी पिल्स भेजी थी और अगर भेजी थी तो किसको भेजी थी, उसने यह पिल्स कहां से खरीदी थी. पलिस ने आज इरफान को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 20 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

नागपुर से 210 किलो गांजा बरामद

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की मुंबई जोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया. इस ऑपरेशन के दौरान महाराष्ट्र के नागपुर से 210 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है. 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान में इसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. जांच के दौरान एक ट्रक में रखी मेटल शीट्स के बीच छिपाकर रखा गया 210 किलो गांजा मिला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement