मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और कांग्रेस 15 साल बाद सूबे की सत्ता में वापसी कर रही है. यहां की मुड़वारा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के संदीप जायसवाल ने 16080 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया है. उन्होंने कांग्रेस के मिथलेश जैन को शिकस्त दी. पिछले चुनाव में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा था और संदीप जायसवाल यहां से विधायक चुने गए थे.
16080
2013 में विधानसभा की क्या थी तस्वीर
मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से 35 सीट अनुसूचित जाति जबकि 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. 148 गैर-आरक्षित सीटें हैं. 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 165 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस को 58 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था. वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 4 जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी.
Election Results 2018 Live Updates: आज फैसले का दिन, सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती
मुड़वारा में 2013 और 2008 के नतीजे
इस सीट पर 2008 और 2013 के चुनावों में भाजपा अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही थी. 2008 में भाजपा के गिरिराज किशोर ने 51604 मतों के साथ जीत दर्ज करायी थी जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रियदर्शन गौर को 21538 वोटों से संतोष करना पड़ा था. इसी तरह 2013 के चुनावों में भगवा पार्टी ने संदीप जायसवाल को चुनाव मैदान में उतारा जिन्होंने 87 हजार 936 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी. वहीं कांग्रेस प्रत्यासी फिरोज अहमद को 40 हजार 258 मत पाकर हार का सामना करना पड़ा था.
कितने लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग
चुनाव आयोग के मुताबिक 2018 में मध्य प्रदेश में कुल 5,03,94,086 मतदाता हैं जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 2,40,76,693 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,62,56,157 रही. पुरुष मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत 75.98 रहा तो वहीं महिला मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत 74.03 रहा. इस बार मध्य प्रदेश में 75.05 फीसदी मतदान हुआ. 2013 में 72.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.
Madhya Pradesh Election Results Live Updates: देखें हर सीट का हाल
वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी
चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार मध्य प्रदेश में 75.05 फीसदी मतदान हुआ. जबकि 2013 में 72.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इस बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 4 फीसदी बढ़कर 74.03 प्रतिशत रहा. 2013 में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 70.11 रहा था.
इसके पहले कैसा रहा है वोटिंग का प्रतिशत
1990 में स्व. सुंदरलाल पटवा के नेतृत्व में बीजेपी मैदान में उतरी और 4.36 फीसदी वोट बढ़ गए. तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 1993 में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव में उतरी तो 6.03 प्रतिशत मतदान बढ़ा और बीजेपी की पटवा सरकार हार गई थी.
वहीं, 1998 में वोटिंग प्रतिशत 60.22 रहा था जो 1993 के बराबर ही था. उस वक्त दिग्विजय सिंह की सरकार बनी. लेकिन 2003 में उमा के नेतृत्व में बीजेपी सामने आई और दिग्विजय सिंह की 10 साल की सरकार सत्ता से बाहर हो गई. उस वक्त भी 7.03 प्रतिशत वोट बढ़े थे.
To get latest update about Madhya Pradesh elections SMS MP to 52424 from your mobile . Standard SMS Charges Applicable