scorecardresearch
 
रंग बरसे... पर नाच रहे थे पुलिसवाले, गोली चली और हेड कॉन्स्टेबल की मौत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में होली उत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई. गोली लगने की घटना कैमरे में कैद हो जाने से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Advertisement
X
मातम में बदला जश्न

दरअसल शिवपुरी के देहात थाना में होली के अगले दिन पुलिसकर्मी आपस में होली खेल रहे थे. डांस और गाने के बीच में मस्त हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह अपनी सर्विस रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करने लगे. दो फायर करने के बाद जब उन्होंने तीसरी बार फायरिंग की कोशिश को तो कारतूस बंदूक में फंस गया. जिसे ठीक करने की वो कोशिश कर रहे थे और अचानक रिवॉल्वर से फायर हो गया. गोली राजेंद्र के माथे को चीरते हुए निकल गई. नतीजतन राजेंद्र की मौत हो गई.

पलभर में ही जश्न का माहौल मातम में बदल गया और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि पुलिस वाले खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement