scorecardresearch
 

CAA के समर्थन में PM मोदी का धन्यवाद, 5.5 लाख पत्र लिखकर बनाया रिकॉर्ड

अहमदाबाद में आयोजित बिजेपी के सीएए के समर्थन में पार्टी का विशालतम जागरुकता अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संशोधित नागरिकता कानून पर लिखे गए 5.5 लाख पत्रों का अमित शाह ने प्रदर्शित किया.

Advertisement
X
CAA को लेकर जागरुकता अभियान में गृह मंत्री अमित शाह (PTI फोटो)
CAA को लेकर जागरुकता अभियान में गृह मंत्री अमित शाह (PTI फोटो)

  • पत्रों को ‘CAA’ शब्दों का आकार देते हुए रखा गया
  • CAA के समर्थन में BJP का विशालतम जागरुकता अभियान

नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) संसद से पारित होने के बाद पूरे देश में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार लगातार CAA के समर्थन में जागरुकता के लिए काम कर रही है. यही नहीं केंद्र सरकार शुक्रवार को गजट नोटिफिकेशन (राजपत्र में प्रकाशन) जारी कर दिया था. इसके साथ ही यह कानून पूरे देश में लागू हो गया. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अहमदाबाद के निवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पांच लाख पोस्टकार्ड का अनावरण किया और उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम के लिए धन्यवाद दिया.

विशालतम जागरुकता अभियान

अहमदाबाद में आयोजित बीजेपी के सीएए के समर्थन में पार्टी के विशालतम जागरुकता अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संशोधित नागरिकता कानून पर लिखे गए 5.5 लाख पत्रों का अमित शाह ने प्रदर्शित किया. इन पत्रों को 'CAA (सीएए)' शब्दों का आकार देते हुए रखा गया. बीजेपी ने सीएए के समर्थन में विशालतम जागरुकता अभियान रखा था.

Advertisement

6_011220122024.png

प्रदेश बीजेपी का दावा है कि यह सीएए के समर्थन में पार्टी का विशालतम जागरुकता अभियान है. इसे लिम्का बुक्स ऑफ रिकार्ड्स और वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ इंडिया में स्थान मिला है.

CAA लागू करने पहला राज्य?

बता दें उत्तर प्रदेश CAA को लेकर विरोध प्रदर्शन से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा वहीं अब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योगी सरकार ने ऐलान किया है कि यूपी सरकार CAA को सूबे में सबसे पहले इस कानून को लागू करेगी.

3_011220122041.png

दूसरी ओर रविवार को बीजेपी की ओर से सीएए के समर्थन में देशव्यापी जन जागरण अभियान चलाए जा रहे हैं. जिसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. यहां जबलपुर में गृह मंत्री नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित की गई बड़ी रैली को संबोधित करेंगे.

Advertisement
Advertisement