scorecardresearch
 

बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइजर सौरव यादव पर जानलेवा हमला, सिक्योरिटी गार्ड घायल

गुरुग्राम में शनिवार देर रात बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइजर सौरव यादव के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी. हमले में सौरव यादव बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके सिक्योरिटी गार्ड कुलविंदर को दो गोलियां लगीं हैं. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
X
दो बाइकों पर सवार होकर आए थे हथियारबंद युवक. (Photo: Screengrab)
दो बाइकों पर सवार होकर आए थे हथियारबंद युवक. (Photo: Screengrab)

गुरुग्राम में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरव यादव पर जानलेवा हमला किया गया. साइबर सिटी के पॉश इलाके सेक्टर-40 में दो बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. हमले में सौरव यादव बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके सिक्योरिटी गार्ड कुलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह घटना शनिवार की देर रात हुई. सौरव यादव अपने घर पर मौजूद थे. तभी दो बाइकों पर सवार हथियारबंद युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और हवाई फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज सुनते ही सौरव यादव के सुरक्षाकर्मी कुलविंदर बाहर आए. उन्होंने बदमाशों की ओर अपनी राइफल तानी, लेकिन इससे पहले ही हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.

gurugram singer rahul fazilpuria event organiser saurav firing security guard injured

इस दौरान फायरिंग में सिक्योरिटी गार्ड कुलविंदर को दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: दुबई में पकड़ा गया करोड़पति गैंगस्टर राव इंद्रजीत, हरियाणा STF जल्द लाएगी भारत, रोहित गोदारा और हिमांशु भाऊ से कनेक्शन!

कुछ दिनों पहले विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने इवेंट ऑर्गनाइजर सौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी थी. इसी खतरे को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने उन्हें दो हथियारबंद सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए थे. इसी बीच बदमाशों ने हमला कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.

Advertisement

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. हमलावरों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. फिलहाल पुलिस इस हमले को गैंगवार और पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच रही है. अब सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement