scorecardresearch
 

1 करोड़ का 'तैरता सोना' बेचने निकले 3 दोस्त, जानें क्या बला है ये नायाब चीज

सूरत के डिंडोली इलाके में पुलिस ने ‘तैरता सोना’ कहे जाने वाले एम्बरग्रीस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. करीब 1.07 करोड़ कीमत का यह अवैध पदार्थ बेचने की तैयारी थी. पुलिस ने आरोपियों को दबोचकर माल जब्त किया और फरार दो मछुआरों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
X
1 करोड़ के एम्बरग्रीस  के साथ तीन गिरफ्तार (Photo: itg)
1 करोड़ के एम्बरग्रीस के साथ तीन गिरफ्तार (Photo: itg)

गुजरात में सूरत पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा एक बार फिर से 'तैरता सोना' यानी व्ह्वेल मछली की उल्टी बेचने निकले गिरोह को गिरफ्तार किया है. शहर के डिंडोली इलाके से एक किलो एम्बरग्रीस (व्हेल मछली की उल्टी) की जब्ती कर मूलतः उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि उन्हें यह उल्टी देने वाले दो मछुआरों को फरार घोषित किया है.

पुलिस ने जब्त किया 'तैरता सोना'

सूरत शहर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने एक बार फिर 'तैरता सोना' (फ्लोटिंग गोल्ड) कहे जाने वाले बेशकीमती एम्बरग्रीस को जब्त करने में सफलता हासिल की है.सूरत शहर के डिंडोली इलाके में फिल्मी अंदाज में जाल बिछाकर, पुलिस ने उत्तर प्रदेश के तीन लोगों की उस समय धर-दबोचा. वे अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत रखने वाले इस पदार्थ एम्बरग्रीस यानी व्हेल मछली की उल्टी को बेचने की फिराक में थे. पुलिस ने इनके पास से 1.07 करोड़ मूल्य का 1.071 किलोग्राम एम्बरग्रीस बरामद किया है.

व्हेल की उल्टी के साथ तीन गिरफ्तार

SOG की टीम,डीसीपी राजदीप सिंह नकुम के मार्गदर्शन में पेट्रोलिंग पर थी. इसी दौरान पीआई जे.एम. परमार और उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि डिंडोली के आर.जे.डी. बिजनेस प्लाजा के पास तीन युवक व्हेल की उल्टी के जत्थे के साथ आने वाले हैं. पुलिस ने तुरंत कराडवा रोड स्थित श्रीनाथ सोसाइटी के पास निगरानी रखी और तीनों युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली. इस तलाशी के दौरान उनके पास से व्हेल मच्छली की उल्टी बरामद हुई. एसओजी की टीम ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं.

Advertisement

1.071 करोड़ का एम्बरग्रीस

इनमें अम्बरीश जयप्रकाश मिश्रा (उम्र 34 वर्ष), सोनू उर्फ बबलू देवीप्रसाद उपाध्याय (उम्र 40 वर्ष) और संदीप कृपाशंकर उपाध्याय (उम्र 35 वर्ष) शामिल हैं. इनके पास से लाल रंग की प्लास्टिक की थैली में रखा 1.071 किलो एम्बरग्रीस मिला. प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले गुजरात के ही कावी कंबोई भरूच जंबूसर के पास के रहने वाले दो मछुआरों,धीरू वाघेला और उमेश वाघेला ने उन्हें यह एम्बरग्रीस बेचने के लिए दिया था. इन मछुआरों को समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान यह कीमती पदार्थ मिला था. आरोपियों ने इसे सूरत में ऊंचे दाम पर बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन सौदा होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. पुलिस ने दोनों मछुआरों धीरू और उमेश को इस मामले में वॉन्टेड घोषित किया है. 

एम्बरग्रीस का व्यापार भारत में अवैध

बता दें कि भारत में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत एम्बरग्रीस का व्यापार पूरी तरह अवैध है. फिलहाल, पुलिस ने आगे की जांच के लिए आरोपियों और जब्त माल को गुजरात वन विभाग को सौंप दिया है. एम्बरग्रीस को 'तैरता सोना' इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका उपयोग महंगे इत्र (Perfumes) बनाने में होता है, जिससे खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है. सूरत पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने व्हेल मछली की एम्बरग्रीस (उल्टी) की तस्करी के मामले में बताया कि एसओजी को एक इंफॉर्मेशन मिली थी जिसके आधार पर ये बरामदगी और गिरफ्तारी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement