scorecardresearch
 

शिंजो आबे संग अहमदाबाद के सिद्दी सैयद मस्जिद जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री दोनों ही 13 सितंबर की शाम पहले गांधी आश्रम देखेंगे और इसके बाद दोनों नेता विश्व प्रसिद्ध सिद्दी सैयद मस्ज‍िद जाएंगे.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे पुराने अहमदाबाद के मशहूर सिद्दी सैयद मस्जिद जाएंगे. इस मस्जिद को 'सिद्दी सैयद की जाली' के नाम से जाना जाता है. ये पहला मौका होगा, जब पीएम मोदी देश के किसी मस्जिद में जा रहे हैं.

मशहूर है पत्थरों पर की गई नक्कासी

पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री दोनों ही 13 सितंबर की शाम पहले गांधी आश्रम देखेंगे और इसके बाद दोनों नेता विश्व प्रसिद्ध सिद्दी सैयद मस्ज‍िद जाएंगे. यहां पत्थरों पर की गई नक्कासी दुनियाभर में मशहूर है. प्रधानमंत्री मोदी के अपने गृह राज्य के ऐतिहासिक मस्जिद में आने को लेकर यहां नमाज अदा करने आने वाले लोग भी बेहद खुश हैं.

राज्य की ऐतिहासिक विरासत पर प्रेजेंटेशन

इस मस्जिद की खास बात है कि शाम के वक्त जब ढलते सूरज की किरणें मस्जिद की जाली से निकलती हैं, तो वो नजारा अद्भुत होता है. दोनों ही नेताओं को राज्य की ऐतिहासिक विरासत पर एक प्रेजेंटेशन भी दिखाया जाएगा.

Advertisement

रात में परोसा जाएगा गुजराती खाना

रात में पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री एक रेस्टोरेंट में पारंपरिक गुजराती भोजन करेंगे. उन्हें खास तौर पर गुजरात का ढोकला, हांडवा, पात्रा और मीठे में मूंग की दाल का शिरा परोसा जाएगा.

 

Advertisement
Advertisement