scorecardresearch
 

सूरत: ऑफिस जा रही लड़की को मनचले ने छेड़ा, फिर तीन लड़कियों ने किया ये काम, Video

सूरत के कापोद्रा पुलिस थाने के बाहर तीन लड़कियों ने एक मनचले की जमकर पिटाई की. आरोपी युवक पर छेड़खानी का आरोप है. बताया जा रहा है कि शनिवार को ऑफिस जा रही एक लड़की से मनचले ने अभद्रता की थी. लड़की ने उसका चेहरा पहचान लिया और सोमवार उसे पकड़कर पुलिस थाने तक मारते-मारते ले गईं.

Advertisement
X
लड़कियों ने की मनचले की पिटाई
लड़कियों ने की मनचले की पिटाई

गुजरात के सूरत से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां कुछ लड़कियों ने मिलकर एक मनचले की पिटाई कर दी. वीडियों में दिखाई दे रहा है कि तीन लड़कियां पुलिस थाने के सामने युवक को थप्पड़ और लातों से पीट रही हैं. छेड़छाड़ की घटना बीते शनिवार को हुई थी. 

बताया जा रहा है कि ऑफिस जाते समय युवक ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की. लड़की को पहले लगा कि युवक किसी अन्य को गलत बात कही  होगी. लेकिन लगातार बदतमीजी करने पर लड़की को लगा कि वो उसी के साथ बदसलूकी कर रहा है. पीड़िता ने बताया उस समय वह आरोपी को पकड़ नहीं पाई. लेकिन आरोपी का चेहरा उसने याद कर लिया था. 

तीन लड़कियों ने की मनचले की पिटाई

सोमवार सुबह जब लड़की ने उसे फिर देखा तो अपनी दोस्त को बुलाकर उस शख्स से बात करने की कोशिश की. युवक ने छेड़खानी की बात मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद लड़की ने अपने परिवार वालों को बुलाया.

परिवार के आने के बाद भी आरोपी अपनी गलती स्वीकार करने को तैयार नहीं था. इससे गुस्साई लड़कियां आरोपी को मारते-मारते कापोद्रा पुलिस थाने तक ले आईं. पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी ने शनिवार को ऑफिस जाते वक्त अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था और बार-बार परेशान करने की कोशिश की थी. 

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

कापोद्रा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर मनोज औसुरा ने बताया कि लड़की द्वारा छेड़छाड़ का केस थाने में दर्ज कराया है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement