दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है. 15 मई से पेट्रोल 97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि CNG के दाम 2 रुपये बढ़कर 79.09 रुपये प्रति किलो हो गए हैं. हालांकि आम लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहले की गई अपील के बाद उन्हें इस बढ़ोतरी का अंदेशा पहले से ही था.