scorecardresearch
 

2 किलो सोने के साथ पति-पत्नी दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब दो किलो सोने के साथ कस्टम अधिकारियों ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. दोनों बहरीन से भारत लौटे थे और ट्रॉली बैग में तार के रूप में सोने की तस्करी कर रहे थे. पकड़े गए सोने की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है. हाल के दिनों में एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है.

Advertisement
X
यह एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर है
यह एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर है

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर कस्टम अधिकारियों ने एक दंपति को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. दंपति के पास से 1.9 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये हैं. आरोपी दंपती बहरीन से भारत लौटे थे.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक कस्टम अधिकारियों ने बताया, 'जांच के दौरान पुरुष यात्री के ट्रॉली बैग के अंदर से डेढ़ किलोग्राम सोना बरामद किया गया. यह सोना 15 चांदी जैसे दिखने वाले तारों के रूप में छिपाया गया था. इसी तरह, महिला यात्री के ट्रॉली बैग से 4 चांदी जैसे दिखने वाले तारों के रूप में सोना छिपाया गया था.

पति-पत्नी से दो किलो सोना बरामद

कस्टम विभाग ने बताया कि इन दोनों यात्रियों से करीब दो किलो (1.9 किलोग्राम) सोना जब्त किया गया है. बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 41 लाख रुपये हैं. कस्टम अधिकारियों ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है. कस्टम विभाग ने इस कार्रवाई की जानकारी दी और बताया कि इस मामले में अन्य संभावित लिंक की जांच की जा रही है.

Advertisement

हाल के दिनों में आईजीआई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं. कस्टम विभाग ने इस तरह की तस्करी को रोकने के लिए अपनी जांच प्रक्रिया को और अधिक सख्त कर दिया है.

कस्टम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल न हों और ऐसे मामलों की जानकारी होने पर अधिकारियों को सूचित करें.

अधिकारियों का कहना है कि वो इस मामले में और भी गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि सोने की तस्करी के इस नेटवर्क का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जा सके.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement