
Delhi Weather Update, IMD Prediction: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार देर रात बारिश हुई. देर रात हुई बारिश के चलते बुधवार को तापमान में कमी दर्ज की गई. दिल्ली में आज धूप खिलने के साथ-साथ हवा चल रही है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आने वाले दिनों में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही, हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज से 17 सितंबर तक अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा. वहीं, 14 सितंबर को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. कल दिल्ली में काले बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है.

15 सितंबर को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इस दिन दिल्ली में मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है. 16 और 17 सितंबर को दिल्ली में काले बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.
दिल्लीवाले पिछले कुछ दिनों से उमसभरी गर्मी से परेशान थे. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो दिल्ली में आने वाले दिनों में उमसभरी गर्मी से राहत रहेगी और मौसम कूल रहेगा.