scorecardresearch
 

Ground Report: हीट वेव से बचाने में कितनी मददगार मोबाइल रिलीफ यूनिट्स? जानें- क्या-क्या दे रही दिल्ली सरकार

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सरकार की मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रही हैं. आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट में कश्मीरी गेट और आदर्श नगर जैसे इलाकों में यूनिट्स सक्रिय मिलीं, जहां लोगों को ठंडा पानी और ORS उपलब्ध कराया जा रहा है.

Advertisement
X
आजतक ने अलग-अलग हिस्सों में जाकर सरकार के दावों की जमीनी हकीकत को परखा. (Photo- ITG)
आजतक ने अलग-अलग हिस्सों में जाकर सरकार के दावों की जमीनी हकीकत को परखा. (Photo- ITG)

दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही. आलम ये है कि तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंचने को है. इस बीच लोगों को राहत देने के लिए दिल्ली सरकार ने मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को सड़कों पर उतारा है. दावा किया गया है कि ये यूनिट्स भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर लोगों को तुरंत राहत देंगी. इसी को लेकर आजतक ने राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में जाकर इन दावों की जमीनी हकीकत को परखा.

सबसे पहले टीम पहुंची राजधानी के सबसे व्यस्त ट्रांजिट पॉइंट कश्मीरी गेट बस टर्मिनल. यहां मोबाइल रिलीफ यूनिट तैनात मिली, जो रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों को राहत पहुंचा रही है. यूनिट पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं. तेज धूप में सफर कर रहे यात्री, बस का इंतजार कर रहे लोग और मजदूर वर्ग, सभी इस यूनिट के सहारे कुछ पल की राहत लेते नजर आए.

यूनिट में क्या मिल रहा है?

लाइन में खड़े आम लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना की. कई यात्रियों ने कहा कि अगर ये यूनिट न हो, तो इस गर्मी में सफर करना मुश्किल हो जाए. हालांकि, भीड़ ज्यादा होने के कारण कई लोगों को इंतजार भी करना पड़ा जो यह दिखाता है कि जरूरत के मुकाबले संसाधन अभी भी सीमित हैं.

Advertisement

सरकार की इस पहल को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट की तरफ से चलाया जा रहा है. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट के ऑफिसर हरीश के मुताबिक वह रोजाना लगभग 500 लीटर पानी इस मोबाइल यूनिट के जरिए लोगों को डिस्ट्रीब्यूशन करते हैं. जब यह वॉटर टाइप खत्म हो जाता है तो उसको दोबारा रिपीट कराया जाता है. इस यूनिट में दो तरीके की पानी लोगों को उपलब्ध कराया जाता है. एक सिंपल पानी दूसरा ओआरएस का पानी. 

आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन: बेहतर व्यवस्था, सक्रिय वॉलंटियर्स

इसके बाद टीम आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस रोड पर पहुंची. यहां भी एक मोबाइल रिलीफ यूनिट नजर आई. यहां पानी को ठंडा रखने के लिए फ्रिज और वाटर कूलर लगाए गए हैं. सिविल डिफेंस के 6 से 7 वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है. व्यवस्थित तरीके से पानी वितरण किया जा रहा है. यहां स्कूल के बच्चे, महिलाएं और राहगीर लगातार यूनिट के पास आकर ठंडा पानी लेते नजर आए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement