scorecardresearch
 

दिल्ली: बवाना में वॉन्टेड क्रिमिनल का एनकाउंटर, पुलिस ने पकड़ा

दिल्ली में रविवार सुबह बवाना में एक वॉन्टेड क्रिमिनल के साथ पुलिस की स्पेशल यूनिट टीम की मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर कई थानों में मामले दर्ज थे और वॉन्टेड था.

Advertisement
X
दिल्ली में वॉन्टेड क्रिमिनल का एनकाउंटर. (Photo: Representational )
दिल्ली में वॉन्टेड क्रिमिनल का एनकाउंटर. (Photo: Representational )

दिल्ली में रविवार सुबह बवाना में एक वॉन्टेड क्रिमिनल के साथ पुलिस की स्पेशल यूनिट टीम की मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 

दरअसल बवाना में दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि एक बदमाश इलाके में आ सकता है. इस पर एक्शन लेते हुए पुलिस टीम ने कुछ जगहों पर बैरिकेड लागए और इलाके में ट्रैप लगा दिया. जब पुलिस ने संदिग्ध को आते हुए देखा और रुकने का इशारा किया तो आरोप है कि संदिग्ध ने भागने की कोशिश की. इस पर पुलिस ने उसे दौड़ाया तो पुलिसवालों पर ही फायरिंग कर दी.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में बदमाश अमजद ढेर, कार्बाइन-पिस्टल बरामद, दारोगा और सिपाही घायल; जानिए क्राइम कुंडली

गोली लगने के बाद पुलिस ने पकड़ा

जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और आरोपी के पैर में गोली लग गई. गोली लगते ही वह बैठ गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी वॉन्टेड अपराधी है. जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वह पुलिस टीम पर ही हमला करके भागने लगा. 

Advertisement

जिसके बाद पुलिस ने जवाब कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उसका इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement