scorecardresearch
 

दो युवकों के साथ बर्बरता, एक की मौत, बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

बिलासपुर में हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. 14 फरवरी की देर रात दो युवक मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे. रास्ते में एक युवक अपने भाइयों के साथ दुकान में फ्लोरिंग का काम कर रहा था. उसने रोड पर गिट्टी, रेत और सीमेंट आदि डाल रखा था. ऐसे करने से मना करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया.

Advertisement
X
बिलासपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या. (सांकेतिक तस्वीर)
बिलासपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या. (सांकेतिक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां कुछ लोगों ने दो युवकों को फावड़े और अन्य हथियारों से बेरहमी से पीटा. इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में 14 फरवरी की देर रात खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लु के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था. खमतराई अटल चौक के पास मेन रोड पर गोपी सूर्यवंशी का मकान है. 

वहां रात में गोपी सूर्यवंशी अपने अन्य भाइयों के साथ घर के बाहर मेन रोड पर सीमेंट, रेत, गिट्टी फैलाकर और मसाला तैयार करके दुकान में फ्लोरिंग कर रहे थे. वहां पंकज उपाध्याय और उसके दोस्त कल्लू ने मेन रोड पर गिट्टी, रेत और सीमेंट फैलाने से मना किया. 

इस बात को लेकर गोपी सूर्यवंशी, उसके अन्य भाइयों और परिवार के लोगों ने पंकज उपाध्याय और कल्लू के साथ मारपीट की. इस दौरान पास में रखे फावड़े और अन्य हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया. इससे पंकज और कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए. 

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दौरान पंकज की मौत हो गई. कल्लू की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस वारदात में शामिल आरोपी तिलकेश उर्फ सल्लू सूर्यवंशी, रुपेश शुत्रे, शिव शुत्रे, गोपी सूर्यवंशी और एक अन्य नाबालिग को पकड़ा गया है.

सरकंडा पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307 और 302 के तहत कार्रवाई की है. सिटी एसपी पूजा कुमार के अनुसार, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित परिजन और मृतक के दोस्त अभी घटना में अन्य आरोपियों के शामिल होने की बात कह रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement