scorecardresearch
 

आखिर भाई की शादी में देर से क्यों पहुंचे तेज प्रताप? दोस्त ने किया खुलासा

राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए. तेजस्वी और उनकी दुल्हन को सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां मिल रही हैं. तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने भी जोड़े को आशीर्वाद दिया है. हालांकि छोटे भाई की शादी में तेज प्रताप थोड़ी देर से पहुंचे.

Advertisement
X
स्टोरी हाइलाइट्स
  • तेजस्वी यादव की हुई शादी
  • शादी में देर से पहुंचे तेज प्रताप

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को धूमधाम से अपनी दोस्त राशेल उर्फ राजेश्वरी से शादी कर ली. इस शादी का जश्न दिल्ली से पटना तक मनाया गया. इस दौरान उनके घर के सारे सदस्य मौजूद रहे लेकिन सबसे ज्यादा नजरें तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप पर रहीं. तेज प्रताप अपने भाई की शादी में तो पहुंचे लेकिन थोड़ी देर से. इस देरी के पीछे एक खास वजह है.

आजतक से बातचीत में एक बाराती ने बताया कि अपने छोटे भाई की शादी में पहुंचने में आखिरकार तेज प्रताप को देर क्यों हो गई. तेजस्वी के एक खास दोस्त ने बताया कि कपड़े की फिटिंग ठीक कराने में और तैयार होने में तेज प्रताप को ज्यादा समय लग गया. हालांकि, पहुंचने के बाद उन्होंने शादी समारोह का आनंद लिया और वर-वधु को आशीर्वाद दिया. तेज प्रताप यादव ने ट्विटर पर लिखा कि जैसे श्रीकृष्ण का आशीर्वाद अर्जुन के साथ था, वैसे ही उनका आशीर्वाद भी तेजस्वी के साथ है. छोटे भाई की शादी में तेज प्रताप बहुत खुश नजर आ रहे थे. 

लालू यादव के 7 बेटी और 2 बेटे हैं जिसमें तेजस्वी यादव सबसे छोटे हैं. वहीं बड़े भाई तेज प्रताप की शादी 2018 में हुई थी. उनकी शादी चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से हुई थी. हालांकि, शादी के कुछ महीनों बाद ही तेज प्रताप ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी थी. तेज प्रताप और ऐश्वर्या ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे. हाई वोल्टेड ड्रामा के बाद अब दोनों का तलाक हो चुका है.



Advertisement
Advertisement