scorecardresearch
 

बिहार: 2021 में भी नीतीश कुमार पर निशांत भारी, संपत्ति के मामले में बेटा ज्यादा अमीर

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित किए गए संपत्ति के विवरण के अनुसार उनके पास महज ₹42763 नगद मौजूद है जो पटना और दिल्ली के विभिन्न बैंक खातों में है, जबकि बेटे निशांत के पास ₹56000 है.

Advertisement
X
बिहार के सीएम नीतीश कुमार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार
स्टोरी हाइलाइट्स
  • नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया
  • नीतीश कुमार के पास कुल चल संपत्ति तकरीबन ₹16.51 लाख है

हमेशा की तरह इस बार भी साल के आखिरी दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया. दिलचस्प बात यह है कि हमेशा की तरह संपत्ति के ब्योरे में नीतीश कुमार के बेटे निशांत उनसे ज्यादा अमीर हैं.

नीतीश कुमार के बेटे निशांत के ज्यादा अमीर होने की मुख्य वजह पुश्तैनी संपत्ति का उनके नाम पर होना है जो उन्हें अपनी दिवंगत मां से प्राप्त हुई है.उनकी मां एक शिक्षिका थीं.

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित की गई संपत्ति के विवरण के अनुसार उनके पास महज ₹42763 नगद मौजूद है जो पटना और दिल्ली के विभिन्न बैंक खातों में जबकि बेटे निशांत के पास ₹56000 है.

कैबिनेट विभाग की वेबसाइट पर डाले गए संपत्ति ब्यौरे के अनुसार निशांत के पास अलग-अलग बैंक खातों में तकरीबन ₹1 करोड़ 64 लाख से ज्यादा चल संपत्ति है जिसमें ₹99 लाख के फिक्स्ड डिपॉजिट और ₹28 लाख के फिक्स डिपाजिट है.

नीतीश कुमार के पास कुल चल संपत्ति तकरीबन ₹16.51 लाख है. अचल संपत्ति की बात करें तो घोषणा के अनुसार नीतीश कुमार के पास ₹58 लाख 85 हजार की संपत्ति है जबकि निशांत के पास ₹ एक करोड़ 98 लाख की संपत्ति है.

Advertisement

नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि उनके पास दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है जबकि उनके बेटे निशांत के पास नालंदा के कल्यानबीघा और हकीकतपुर समेत पटना के कंकड़बाग में खेतिहर जमीन और आवासीय बिल्डिंग है.

संपत्ति विवरण के अनुसार, नीतीश कुमार के पास कोई भी खेतिहर जमीन नहीं है. नीतीश के पास 13 गाय और 9 बछड़े हैं, जिनकी कीमत कुल ₹ 1 लाख 45 हजार है. बता दें कि नीतीश सरकार में पिछले कुछ सालों से यह अनिवार्य किया है कि सरकार के सभी मंत्री साल के आखिरी दिन अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करें.

 

Advertisement
Advertisement