scorecardresearch
 

पटनाः एक घंटे की बारिश में पानी-पानी हो गया बिहार विधान मंडल

विधान मंडल जहां बिहार विधानसभा और विधान परिषद है, जो एक घंटे की बारिश के बाद समंदर में तब्दील हो गया. जैसे ही पटना नगर निगम को इसकी जानकारी मिली वहां तुरंत मजदूरों को लगाया गया.

Advertisement
X
विधान मंडल जहां बिहार विधानसभा और विधान परिषद है
विधान मंडल जहां बिहार विधानसभा और विधान परिषद है

  • ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक होने की वजह से जमा हुआ पानी
  • विधान मंडल में बिहार विधानसभा व विधान परिषद है

पटना में मंगलवार दोपहर एक घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई. इस एक घंटे की बारिश में बिहार विधान मंडल पानी-पानी हो गया. एंट्री गेट से अंदर तक पानी जमा हो गया. बताया जा रहा है कि ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ब्लॉक होने की वजह से ये हालात बने.

विधान मंडल जहां बिहार विधानसभा और विधान परिषद है, एक घंटे की बारिश के बाद समंदर में तब्दील हो गया. जैसे ही पटना नगर निगम को इसकी जानकारी मिली वहां तुरंत मजदूरों को लगाया गया और फिर पानी निकाला गया.

flood-1_081120082326.jpg

बता दें कि बिहार में बाढ़ से 16 जिलों की करीब 74 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है. सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले बाढ़ से प्रभावित हैं.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक की थी. इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के साथ बैठक में नेपाल द्वारा बाढ़ को रोकने के लिए सहयोग नहीं करने का मुद्दे उठाया था.

Advertisement
Advertisement