गेमिंग के दीवानों के लिए नए गेम्स खेलने से ज़्यादा दिलचस्प कुछ भी नहीं है. फिर भले ही वो ज़बरदस्त स्टोरीलाइन वाला गेम Cyberkpunk 2077 हो या फिर इंटरनेट पर सनसनी फैलाने वाला Fall Guys, गेमर्स हमेशा नए टाइटल्स की तलाश में रहते हैं.
ये गेम्स उन्हें एक ऐसी दुनिया में ले जाते हैं जहां हर गेम एक नया अनुभव है, और जहाँ वो कई अलग-अलग तरीकों से अपने दोस्तों के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं. लेकिन अगर आपके लैपटॉप का कॉन्फ़िगरेशन इन गेम्स के हिसाब का ना हो, तो इन्हें खेलने का अनुभव काफी निराशाजनक हो सकता है. कंप्यूटर गेम्स खेलने वालों को अक्सर इस परेशानी का सामना करना पड़ता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि इस परेशानी का इलाज बेहद आसान है.
कई लोगों का मानना है कि ज़्यादातर गेम्स खेलने के लिए लैपटॉप में एक जैसे बेसिक हार्डवेयर की ज़रूरत पड़ती है, लेकिन ये सच नहीं है. दरअसल हर गेम की अपनी एक अलग हार्डवेयर रिक़्वायर्मेंट होती है जो उसके ग्राफ़िक्स और गेमप्ले के अनुसार होना ज़रूरी है. कुछ गेम्स खेलने के लिए लैपटॉप में काफी स्टोरेज की ज़रूरत पड़ती है, वहीं कुछ गेम्स बेहतर इंटरनेट स्पीड और प्रोसेसिंग पॉवर मांगते हैं.
मिसाल के तौर पर VALORANT को ही ले लीजिये. इस फर्स्ट परसन शूटर मल्टीप्लयेर को इंडियन गेमिंग कम्युनिटी में काफी पसंद किया जाता है. VALORANT में हर एक फ्रेम ज़रूरी है. छोटे मैप्स और तेज़ गेमिंग स्पीड वाले इन गेम्स में छोटे से छोटा डिले घातक साबित हो सकता है और आप जीता जिताया गेम हार सकते हैं. साथ ही इन गेम्स को खेलने के लिए हाई FPS और तेज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट भी बेहद ज़रूरी हैं. GTA5 और Red Dead Redemption 2 जैसे बड़े गेम्स की अपनी अलग ज़रूरतें हैं. ऐसे बेहतरीन गेम्स में एक साथ कई चीज़ें एक साथ चलती हैं, और इनका पूरा लुत्फ़ उठाने के लिए हाई क्लॉक स्पीड वाला सिस्टम होना ज़रूरी है.
हालांकि हर गेम की अपनी सिस्टम रिक़्वायर्मेंट और ज़रूरतें होती हैं, लेकिन अगर सिस्टम Intel 10th Gen Core Processor से लैस हो तो आप लगभग सभी गेम बिना किसी रुकावट के खेल सकते हैं. इससे आपको 5.3GHz की max turbo frequency मिलेगी. इसके अलावा Intel 10th Gen सिस्टम के ज़रिये आप ऐसी कई टेक्नोलॉजी का अनुभव कर पाएंगे जिससे आपका गेमिंग एक्सपीरियंस और भी लाजवाब हो जाएगा. जैसे:
● आपको देता है तीन गुना ज़्यादा Wi-Fi स्पीड, 75% तक कम लेटेंसी और ज़बरदस्त वायरलेस PC गेमिंग के लिए एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट और इंटरफेरेंस फ़िल्टरिंग फीचर्स.
● सिस्टम स्टार्ट होने से ले कर एप्लीकेशन लॉन्च होने तक, एक स्मार्ट टेक्नोलॉजी है जो कि Intel® Core™ बेस्ड सिस्टम पर आपका अनुभव और भी ज़्यादा तेज़ और बेहतर बनाती है. यह टेक्नोलॉजी उन डाक्यूमेंट्स, इमेज, वीडियो और ऍप्लिकेशन्स को समझ लेती है जो आप ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं और सिस्टम के बंद होने के बाद भी उन्हें याद रखती है.
● कि मदद से आपका CPU हल्के वर्कलोड के दौरान अपनी बेस क्लॉक स्पीड पर चलता है, लेकिन भारी वर्कलोड के दौरान तुरंत हाई क्लॉक स्पीड पर काम करने लगता है.
● अगर आपके प्रोसेसर का तापमान 65°C या उससे कम है, तो अपने आप क्लॉक फ्रीक्वेंसी को 200 MHz तक बढ़ा देता है.
Intel अक्सर कई जाने माने गेम स्टूडिओज़ के साथ उनके गेम्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए काम करता है. अभी हाल ही में Intel और Square Enix’s Crystal Dynamics के बीच एक साझेदारी बनी थी जिसमें Intel ने उनके PC गेम Marvel’s Avengers के ग्राफ़िक्स को डेवेलप करने में उनकी मदद की थी. यह फिजिक्स इंजन जैसी कई CPU-बेस्ड टास्क्स को ऑप्टिमाइज़ करता है, जिससे बाकी कामों के लिए GPU हेडरूम बच जाता है. साथ ही यह water simulation और armour destruction जैसी फीचर्स के डिज़ाइन को काफी बेहतर बनाता है जिससे गेम और भी ज़्यादा असली और दिलचस्प बन जाता है.
आइये अब ज़रा नज़र डालते हैं 10th Gen processor से लैस ऐसे 6 लैपटॉप्स पर जो आपके गेमिंग एक्सपीरियंस में चार चांद लगा देंगे.
1.
सीरियस गेमर्स के लिए एक लाजवाब लैपटॉप.
महत्वपूर्ण फीचर्स:
- 10th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर
- 240Hz तक रिफ्रेश रेट
- AeroBlade 3D कूलिंग टेक्नोलॉजी
- PredatorSense और Turbo Keys
2.
किसी भी गेमर के लिए एक बेहतरीन विकल्प.
महत्वपूर्ण फीचर्स:
- 10th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर
- Dual-fan कूलिंग, हीट पाइप-बेस्ड डिज़ाइन
- 15” फॉर्म फैक्टर में 16” स्क्रीन
3. अपने गेमर गियर में इसे भी जोड़ लीजिये
महत्वपूर्ण फीचर्स:
- 10th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर
- 512GB तक का SSD स्टोरेज
- 32GB तक
4.
लैपटॉप जो आपको देता है कम्पिटटिव एज.
महत्वपूर्ण फीचर्स:
- 10th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर
- 17.3” 144Hz/3ms FHD IPS डिस्प्ले
- 3 M.2 SSD स्लॉट्स
- सेल्फ क्लीनिंग कूलिंग सिस्टम
5.
गेमिंग के लिए एक ज़बरदस्त साथी.
महत्वपूर्ण फीचर्स:
- 10th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर
- 64GB RAM
- 144Hz डिस्प्ले
6.
लैपटॉप जो हर चुनौती को करे पार.
महत्वपूर्ण फीचर्स:
- 10th Generation Intel Core i7 प्रोसेसर
- 80Whr बैटरी
- रैपिड चार्ज प्रो (0% - 50% केवल 30 मिनट में)
- Coldfront 2.0 कूलिंग सिस्टम
तो अगली बार जब आप अपने लिए एक गेमिंग मशीन खरीदने जाएं, तो Intel Inside का लोगो ज़रूर देखें. अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं:
यह लैपटॉप आपको सभी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी मिलेंगे.