scorecardresearch
 

5 गलतियों से दांतों की बाहरी परत हो रही कमजोर? आज ही सुधारें

भारत में दांतों की इनेमल कमजोर होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसका मुख्य कारण कुछ आम गलतियां हैं जैसे जोर से ब्रश करना, एसिडिक और चीनी वाली डाइट, कम पानी पीना आदि.

Advertisement
X
दांत कुछ कॉमन गलती से कमजोर हो रहे हैं. (Photo: ITG)
दांत कुछ कॉमन गलती से कमजोर हो रहे हैं. (Photo: ITG)

आज किसी भी डेंटिस्ट के पास दाएं तो आप देखेंगे पहले की अपेक्षा उनके क्लीनिक में अधिक भीड़ देखने मिल रही है. ये मरीज दांतों में संवेदनशीलता, इनेमल का पतला होना या किनारों का टूटना जैसी समस्याओं की शिकायत लेकर डॉक्टर्स के पास पहुंच रहे हैं. रिसर्च के मुताबिक, भारत में लगभग 27 प्रतिशत दांत के मरीजों में दांतों का इनेमल (दांत की सबसे बाहरी पहत) कमजोर होने के लक्षण दिखाई दे रहे हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है. पहले इन समस्याओं को बढ़ती उम्र या लापरवाही से जोड़ा जाता था. लेकिन आजकल कुछ कॉमन गलतियों के कारण लोगों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है. तो आइए जानते हैं कि किन गलतियों से ये समस्याएं बढ़ रही हैं जिन्हें तुरंत सुधारने की जरूरत है.

1. बहुत जोर से ब्रश करना

कई लोग मानते हैं कि जितना जोर से ब्रश करेंगे उतने दांत साफ होंगे लेकिन ऐसा नहीं है. उनके ब्रश के हार्ड-ब्रिसल या ज्यादा प्रेशर से ब्रश करने पर इनेमल घिस सकता है और संवेदनशीलता बढ़ सकती है. यह नुकसान धीरे-धीरे होता है क्योंकि शुरुआत में पता ही नहीं चलता.

2. एसिडिक और चीनी वाली डाइट

ठंडी ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, सिट्रस जूस, चाय या कॉफी, मिठाइयां, ये सब दांतों को बार-बार एसिड एक्सपोजर देते हैं जिससे इनेमल कमजोर होने लगता है. एक्सपर्ट हमेशा ऐसी ड्रिंक या ऐसी चीजों के सेवन के बाद पानी से कुल्ला करने या स्ट्रॉ का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.

3. कम पानी पीना

लार मुंह की नैचुरल डिफेंस सिस्टम की तरह काम करती है. यह एसिड को न्यूट्रल करती है और इनेमल को मिनरल्स वापस दिलाने में मदद करती है. कम पानी पीने और कैफीन या अल्कोहल अधिक लेने से सलाइवा फ्लो घट सकता है जिससे इनेमल कमजोर हो सकता है.

4. DIY व्हाइटनिंग के घरेलू नुस्खे

Advertisement

नींबू, बेकिंग सोडा, एक्टिवेटेड चारकोल जैसे सोशल-मीडिया ट्रेंड्स दांतों को तुरंत सफेद तो दिखा सकते हैं लेकिन उन पर एब्रैसिव/एसिडिक असर से इनेमल कटाव तेज हो सकता है. हमेशा डेंटिस्ट-अप्रूव्ड व्हाइटनिंग या माइल्ड, फ्लोराइड-बेस्ड टूथपेस्ट चुनें.

5. सिर्फ 'रेगुलर' टूथपेस्ट पर निर्भर रहना

कई टूथपेस्ट ताजगी या व्हाइटनिंग पर ज्यादा फोकस करते हैं लेकिन इनेमल-प्रोटेक्शन पर नहीं. इनेमल प्रोटेक्शन या रीमिनरलाइजेशन के लिए स्पेशलाइज्ड इनेमल-प्रोटेक्शन टूथपेस्ट मददगार हो सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य रिसर्च और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या इलाज का ऑपशंस न समझें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement